U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  AK-47 मामले में कांग्रेस प्रत्याशी की जांच होः अमित शाह
Tags:  UP News , Lucknow live news
Publised on : 19 April 2014  Time 20:22
 

Lucknow / लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी अमित शाह ने कहा है कि कांग्रेस के प्रत्याशी अजय राय पर लगे आरोप काफी गम्भीर हैं। आरोपों की जांच होनी चाहिए। स्वच्छ छवि की वकालत कर अपनी छवि सुधारने की कोशिश कर रही कांग्रेस के पास शायद स्वच्छ छवि के उम्मीदवार का टोटा है, यही वजह है कि बनारस में श्री राय को प्रत्याशी बनाया गया है।

शनिवार को प्रेसवार्ता करते हुए श्री शाह ने कहा कि कुछ दिन पहले खुफिया रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ था कि वाराणसी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय एके 47 राइफलों के कारोबार से जुड़े हैं। श्री शाह ने खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर मामले के जांच की मांग की है। कांग्रेस के स्वच्छ छवि के दावे को झूठ का पुलिंदा बताया है और कहा है कि मामले की जांच जरूरी है। उन्होंने राहुल के बयानों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 10 वर्ष तक देश पर शासन करने के बाद भी कांग्रेस महंगाई और भ्रष्टाचार को कम करने की मांग कर रही है। गलत टिकट बंटवारे के सवाल के जवाब मेें श्री शाह ने कहा कि टिकट बांटना संसदीय बोर्ड का काम है। एक इकाई की जिम्मेदारी तय करना ठीक नहीं है। श्री शाह ने लगे प्रतिबंध हटाने की कार्रवाई को सही ठहराया और खुद को नियम व कानून का पालन करने वाला बताया। उन्होंने मोदी के पर्चा दाखिला के बाद चुनावी रंग बदलने की बात भी कही। अब तक के हुए 21 सीटों के मतदान में 18 सीटों पर भाजपा की जी त पक्की बताते हुए आगे अभी भाजपा की स्थिति और सुधरने का दावा किया है।











भाजपा के प्रचार अभियान से विरोधी ध्वस्त- सुनील बसंल
लखनऊ, 19 अप्रैल (हि.स.)। उत्तर प्रदेश में दो चरणों के मतदान के बाद भाजपा ने अपनी पूरी बढ़त बना ली है। विपक्ष के हर कुचक्र को भाजपा की आक्रामक चुनावी रणनीति ने ध्वस्त कर दिया है। भाजपा के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी का विजय रथ पूरी गरिमा के साथ संसद की ओर बढ़ चुुका है। प्रदेश के मतदाताओं ने भाजपा के सुराज युद्ध को भारी मतदान से निर्णायक बना दिया है। अब भाजपा प्रदेश के युवा मतदाताओं के सामने विरोधियों के देश को बांटने की नापाक कोशिशों को सामने लाकर उनके हर वार को विफल करने के अभियान में लग गई है। प्रचार की श्री मोदी की आक्रामक शैली और हाईटेक प्रणाली से प्रदेश का मतदाता पूरी तरह से तय कर चुका है कि देश का विकास मॉडल अब केवल भाजपा के ही पास है।
भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सहप्रभारी सुनील बंसल ने बताया कि भाजपा ने उत्तरप्रदेश में लोकसभा चुनाव 2014 में कई अभिनव प्रयोग करके चुनाव प्रचार अभियान को आधुनिक व प्रभावी बनाया है। भाजपा ने ‘मोदी आने वाला है’’ के 403 वीडियो वाहन तैयार कराएं है। जो कि अत्याधुनिक जीपीएस ट्रेकिंग सिस्टम, एलसीडी,एलईडी, एम्प्लीफायर, जनरेटर, साउण्ड सिस्टम से लैस है। इन वाहनों से श्री नरेन्द्र मोदी के उत्तर प्रदेश के मतदाताओं के लिए राज्य के विकास मॉडल को लेकर दस मिनट के संदेशों को गांवों-कस्बों में दिखाया और सुनाया जा रहा है। इस वाहन पर मोदी जी के गीत भी बजते हैं। इसके साथ वाहनों से भाजपा के प्रधानमंत्री प्रत्याशी श्री नरेन्द्र मोदी से जुड़े स्टीकर, बैज, उनके डेवलपमेंट मॉडल के पंपलेट सहित तमाम प्रचार सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। इन वाहनों पर नमो वॉलन्टियर भी चल रहे हैं जो यात्रा समन्वय तथा बूथ लेवल स्तर पर दो युवा कार्यकर्ताओं का फोन नम्बर युक्त डाटा भी तैयार कर रहे है। इसके तहत प्रत्येक लोकसभा क्षेत्र में 10 वाहन और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में 2 वाहनों से गांव-गांव तक मोदी जी के संदेशों को पहंुचाया जा रहा है। इसके द्वारा अब तक भाजपा 45,000 गांवों तक पहुंच चुकी है, जबकि अगले चरणों तक भाजपा और 35,000 गांवों तक पहंुच जाएगी।
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा ने प्रचार वाहनों के अलावा युवा मतदाताओं को टॉरगेट करते हुए पहली बार मार्डन टेक्नालॉजी को आक्रामक तरीके से प्रयोग किया है। सोशल मीडिया में अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भाजपा ने अपने चुनाव वॉर रूम में 50 इंजीनियरिंग विद्यार्थी और 20 कार्यकर्ताओं को लगाया है, जो पूरा समय देकर फेसबुक, ट्विटर, ऑडियो ब्रिज, लाइव चैट पर अनवरत कार्य कर रहे है। सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए नमो पेज बनाएं गए है। इन पेजों पर भाजपा ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ी कानून-व्यवस्था और सरकार के व्यापक भ्रष्टाचार को बहस का मुद्दा बना दिया है, जिसको लेकर साइबर वर्ल्ड में भारी संख्या में युवाओं का रूझान भाजपा की ओर बढ़ा है। सूचना के त्वरित प्रसारण का कार्य भी इससे भाजपा कर रही है। सोशल मीडिया अभियान में इसके कारण वेबपेज पर भाजपा नम्बर वन बन गई है। इसके साथ ही भाजपा के पेज और उसके लिंक पर सबसे ज्यादा हिट मिल रहे है।
श्री बंसल ने बताया कि अपने इस अभियान को और ज्यादा धार देते हुए भाजपा ने मीडिया वॉच सेल का गठन किया है। जिसके द्वारा प्रदेश के मीडिया में आ रही खबरों को त्वरित आकलन करके उसके मुताबिक रणनीति पर तुरंत बदलाव किया जा रहा है। इसमें महत्वपूर्ण विषयों को वरिष्ठ पदाधिकारियों को एसएमएस द्वारा त्वरित सूचना, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ब्रेकिंग व खास खबरों को ई-मेल किया जाता हैं। इसके द्वारा टीवी मीडिया की मॉनीटरिंग और प्रदेश के सभी महत्वपूर्ण समाचारों को ई-मेल किया जाता है। प्रतिदिन प्रदेश के प्रमुख अखबारों की समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार करके भाजपा के चुनाव प्रबंधन से जुड़ें वरिष्ठ नेताओं को अपडेट किया जाता है।
वहीं चुनाव को लेकर व्यापक शोध और प्रणाली की समीक्षा के लिए अलग से काम किया जा रहा है। एक एक्सपर्ट टीम का गठन किया गया है। जिसमें प्रदेश के विभिन्न प्रादेशिक और स्थानीय मुद्दें तैयार करना, प्रेस मीडिया के लिए रिसर्च मैटेरियल उपलब्ध कराना, वरिष्ठ नेताओं के लिए मुद्दे आधारित भाषण बिन्दु बनाना, विभिन्न विषयों पर आंकड़ों व उनकी समीक्षा रिपोर्ट बनाना शामिल है।
श्री बंसल ने कहा कि भाजपा अपने कॉल सेंटर से बूथ स्तर, मण्डल स्तर, के वॉलेंटियर को बड़े पैमाने पर सूचना देने तथा फीडबैक लेने का काम करती है। जिसकी प्रति दिन रिपोर्ट बनती है। प्रदेश में लोकसभा क्षेत्रों की स्थिति और समस्याओं को लेकर बूथ के कार्यकर्त्ताओं से सीधा संपर्क किया जाता है। उनकी ओर से मिले फीडबैक का त्वरित आकलन करके रिसर्च टीम प्राप्त समस्याओ से वरिष्ठ पदाधिकारियों को अवगत करा देती है। मतदान के बाद उसी दिन रात तक पूरे चुनाव की आकलन रिपोर्ट तैयार कर ली जाती है, जिससे आगे के चुनाव की रणनीति में बदलाव कर लिया जाता है। जबकि भाजपा का फीडबैक सेन्टर नेताओं की सभा, कार्यक्रमों की जिला स्तर-क्षेत्र स्तर पर सूचना देता है। इसके साथ ही उनसे फीडबैक लेता है। ये एक पारस्परिक संवाद शैली भाजपा ने विकसित की है। इसमें चुनावी चरणों के हिसाब से संगठनात्मक संरचना के आधार पर पालकों और संयोजकों से सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाता है।
श्री बंसल ने बताया कि भाजपा का सबसे प्रभावी कार्यक्रम श्री नरेन्द्र मोदी की भारत विजय थ्री-डी रैली बनकर उभरी है। इसके आयोजन में तकनीकी प्रभाव को देखने के लिए और उस पर मोदी जी को लाइव सुनने का भारी क्रेज है। थ्री-डी होलोग्राफिक तकनीक अब तक यूरोपियन देशो में प्रयोग होती थी लेकिन भाजपा के इस प्रयोग से प्रदेश को विश्वास हो रहा है कि भारत मोदी जी के साथ विकास की नई संरचना तैयार कर रहा है। पहली बार प्रयोग की गयी तकनीक के माध्यम से प्रथम चरण में 13 स्थानांे पर द्वितीय चरण में 23 स्थानों पर तृतीय चरण में 28 स्थानांे पर आयोजित रैलियांे में लाखांे लोगों ने भाग लिया है। अगले चरण में थ्री-डी होलोग्राफिक की सैकड़ों सभाएं और होने वाली है। भाजपा 1000 स्थानों पर इसके द्वारा श्री नरेन्द्र मोदी को प्रत्यक्ष पहुंचा रही है।
श्री बंसल ने बताया कि उत्तर प्रदेश भाजपा ने कैंपेन प्रबंधन सहयोग सिस्टम को भी विकसित किया है। जिसके तहत हर लोकसभा क्षेत्र में प्रत्याशी के प्रचार अभियान का प्रबन्धन किया जाता है। इसमें प्रशिक्षित लोगांे द्वारा प्रत्याशी के कार्यों में नवीनता व आधुनिकता लाकर उसको व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाता है। अपने इस चुनाव अभियान में भाजपा ने नुक्कड़ नाटक की शैली का प्रयोग किया है।
प्रदेश भर में प्रचार के लिए प्रशिक्षित कलाकारों की दस टीमों द्वारा मुद्दें आधारित प्रभावी नाटकों से जनजागरण व पार्टी के पक्ष में माहौल निर्मित किया जा रहा है। नुक्कड़ नाटकों की टीम प्रदेश के 1000 स्थानों तक जा रही है। वहीं पारंगत कलाकारों द्वारा नमो बैण्ड से किया जा रहा बैंड प्रचार शहरी क्षेत्रों में युवाओं को आकर्षित कर रहा है। जबकि प्रचार की दूसरी आधुनिक तकनीकी फ्लैश मॉक को भी भाजपा ने अपनी चुनावी प्रबंधन का हिस्सा बनाया है। प्रचार की इस रणनीति में अत्याधुनिक तकनीकी से युक्त सचल दस्ता जो भीड़ में कहीं भी आधुनिक वाद्य यंत्रों द्वारा पार्टी का प्रचार करता है और भीड़ को प्रेरित करता है, काफी उल्लेखनीय बन गया है। भाजपा आगे के मतदान चरणों के लिए प्रचार की कई दूसरी तकनीकों पर भी काम कर रही है।




भ्रष्टाचार में डूबे लोग उल्टा आरोप लगा रहे- सोनिया गाँधी
लखनऊ, 19 अप्रैल (हि.स.)। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी ने शनिवार को अमेठी में रैली को संबोधित करते हएु कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे लोग उल्टा आरोप लगा रहे हैं। यूपीए ने 10 वर्षों में काफी काम किया है। कांग्रेस ने जनता को खाद्य सुरक्षा बिल और शिक्षा का अधिकार दिया। गरीब खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं, कांग्रेस उन्हें अब आवास का अधिकार भी देगी। सोनिया गाँधी आज अमेठी के मुसाफिरखाना के नंद नहर मैदान में चुनावी सभा को संबोधित कर रही थी।

राहुल का बचाव करते हुए सोनिया ने कहा कि 2004 में अमेठी को बेटा दिया। राहुल और प्रियंका को अमेठी की जनता का प्यार मिला है। राहुल अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह पार्टी नहीं विचारधारा का चुनाव है। भारतीय जनता पार्टी कट्टरता की विचारधारा है। भाजपा कांग्रेस के खिलाफ गलत प्रचार कर रही है। सोनिया गाँधी ने कहा कि कांग्रेस ने दोषियों को सजा दी है,जबकि भाजपा शासित राज्यों में दोषियों को सजा नहीं दी गई।

सूबे की हाई प्रोफाइल सीट मानी जा रही अमेठी में इस बार भाजपा से स्मृति ईरानी तथा आम आदमी पार्टी से कुमार विश्वास के मैदान में होने से कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी मुश्किल बढ़ती नजर आ रही है। इसी कारण संप्रग तथा कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी दस वर्ष बाद अमेठी में चुनावी सभा करने आयी हैं।
इस बार अमेठी में भाजपा ने कद्दावर स्मृति ईरानी को उतारा है जबकि आप के कुमार विश्वास करीब महीने भर से अमेठी में अपनी फिजा बना रहे हैं। इसको देखते हुए राहुल गांधी के गढ़ में उनकी बहन प्रियंका ने भी काफी रोड शो किया। अमेठी और रायबरेली के चुनाव की पूरी कमान राहुल की बहन प्रियंका बढ़ेरा संभाल रही हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/बृजनन्दन/पीएन.द्विवेदी






लाखो की चांदी चोरी
वाराणसी, 19 अप्रैल (हिस)। अस्सी इलाके में चोरो ने सेंध लगाकर स्वर्णकार की दुकान से लाखो रूपये की चांदी चोरी कर ली है। घटना भेलूपूर थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात अस्सी इलाके में स्वर्णकार धर्म वर्मा की दुकान में चोरो ने छोटे से रोशनदार में सेंध लगा दी। दुकान में घुसने के बाद चोरो ने वहां रखी ढ़ाई किलो चांदी (मूल्य लगभग सवा लाख) पर हाथ साफ कर दिया। चोरो ने वहां पड़े नकली गहनों को भी नही छोड़ा और उसे भी साथ लेते गये। सुबह स्वर्णकार धर्म ने दुकान खोला तो घटना की जानकारी हुई। जिसके धर्म वर्मा ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंची ने मौका मुआयना किया।
अस्सी चैकी पुलिस के अनुसार चोरो ने रोशनदान के रास्ते से दुकान में घुसकर चोरी की है। रोशनदान के छेद को देखने से मालूम पड़ता है, चोर कोई छोटा बच्चा भी हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद



 

 

 

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET