U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  बलात्कारियों के लिए मुलायम है नेताजी का मन: नरेंद्र मोदी
Tags:  UP News , Etawah, Kanpur Narendra Modi
Publised on : 18 April 2014  Time 20:18
 

Lucknow / लखनऊ/इटावा। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी ने दुष्कर्म को लेकर विवादास्पद बयान देने वाले समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह पर तंज कसते हुए शुक्रवार को कहा कि बलात्कारियों के लिए नेताजी का मन एक दम मुलायम है।
उप्र के इटावा में एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए मोदी ने मुलायम पर जमकर प्रहार किया। मोदी ने कहा कि की उप्र के यदुवंशियों की चिंता नेताजी को नही है। नेताजी को सिर्फ जानवरों से प्यार है। मोदी ने कहा, उप्र के मुख्यमंत्री ने हमसे शेर मांगे लेकिन अच्छा होता कि वह गिर की गाय मांगते। गाय यहां आती तो यहां के यदुवंशियों को रोजगार का एक अच्छा साधन मिलता और इससे उनकी आर्थिक उन्नति और तरक्की होती। उन्होंने कहा कि यह उप्र का दुर्भाग्य है कि यहां की पूर्ववर्ती सरकार को हाथियों से प्यार था और अब इस सरकार को ओर से है। जानवरों से प्यार करने वाले यह लोग इंसानों से कब प्यार करना सीखेंगे। मोदी ने कहा कि उप्र में किसानों की दुर्दशा हो रही है। नौजवानों के पास रोजगार के साधन नही हैं तो किसानों को उनके मेहनत की कमाई नही मिल रही है।
जनसभा में मौजूद लोगों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार दिल्ली की सरकार बदलो और अगली बारी लखनउ की होगी।मोदी ने कहा कि दिल्ली और लखनउ को परिवारवाद से मुक्ति दिलानी है। आजादी के बाद जितने जवान शहीद हुए हैं और उससे अधिक किसानों ने आत्महत्या की है। उन्होंने कहा कि अब तक आप “ाासक चुनते आये हैं लेकिन इस बार सेवक चुनिये।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को आपने 60 वर्ष दिये लेकिन मुझे आप केवल 60 महीने दिजिए मैं आपकी किस्मत बदल दूंगा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस गरीबी का मजाक उड़ाती है और उसके शहजादे गरीबों के घरों में जाकर बच्चों को गोंद में लेकर तस्वीर खिंचवाते हैं। कांग्रेस के राज में देश ने 60 वर्षों में बर्बादी ही देखी है, लेकिन इस बार कांग्रेस कई राज्यों में खाता नही खोल पायेगी।

कांग्रेस का अहंकार सातवें आसमान पर: मोदी
कानपुर। नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कांग्रेस का अंहकार सातवें आसमान पर पहुंच गया है इसीलिए उसे न तो देश के किसानों की चिंता है और न ही जवानों की फिक्र है।कानपुर और अकबरपुर के प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को सम्बोधित करते हुए यह बातें कही। मोदी ने इस दौरान केंद्र की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मोदी ने जनता से अपील करते हुए कहा कि इस बार वह एक ऐसी सरकार चुनें जो रिमोट से न चलती हो।मोदी ने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस ने कहा था कि सरकार बनने के 100 दिनों के बाद महंगाई कम हो जायेगी लेकिन क्या महंगाई कम हुई। महंगाई में और इजाफा होता चला जायेगा। कांग्रेस ने 10 करोड़ नौजवानों को नौकरी देने की बात कही थी लेकिन उन्होंने यह काम भी नही किया।उन्होंने कहा कि देश की जनता के साथ वादाखिलाफी करने वालों को अब उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET