|
बुलन्दशहर
में दो घरों से दो लाख की चोरी |
|
Tags: Uttar Pradesh, UP
News,Bulandshahar |
|
Publised
on : 16 April 2014 Time 21:26 |
|
बुलंदशहर। चोरों ने
दो घरों पर धावा बोलकर आभूषण व कीमती
सामान सहित लगभग 2 लाख रूपयें की चोरी कर
फरार हो गये। पीड़ितों ने थाने में तहरीर
देकर कार्रवाई की मांग की है।
गुलावठी के मौहल्ला ईदगाह रामनगर के वार्ड
नम्बर 1 में मीना पत्नी स्वर्गीय इकबाल का
घर स्थित है। मीना के बेटे सोनू की कुछ
समय पूर्व गिर जाने से रीढ़ की हड्डी टूट
गयी थी। मीना अपने बेटे सोनू का इलाज कराने
के लिए दो दिन पूर्व घर का ताला लगा सोनू
को लेकर रामघाट गई थी। मंगलवार की देर रात
को चोर छत के रास्ते से घर में घुस गये और
कमरे में रखी सेफ के ताले तोड़ लगभग साढ़े 5
तोले सोने के आभूषण व लगभग 300 ग्राम चांदी
के आभूषण व कीमती सामान चोरी कर फरार हो
गये। यही नही चोरो ने पड़ोस में ही रहने
वाले इकबाल पुत्र वहिद के घर धावा बोल कमरे
में रखे लैपटाॅप व दो मोबाइल फोन चोरी कर
फरार हो गये। चोरी का पता उस समय चला जब
इकबाल घर पहुंचा और सामान गायब देखा।
इकबाल के घर चोरी के बाद आस पास के बंद घरों
को देखा तो मीना के घर से भी लाखों का
सामान गायब था। मीना व इकबाल ने वार्ड
सभासद साजिद मुनाफ के साथ थाने जाकर तहरीर
देने का दावा किया है।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|