U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  पति की हत्यारिन को आजीवन कारावास की सजा
Tags: Uttar Pradesh, UP News, Rohelkhand, Bareilly, husband murder, wife jail
Publised on : 16 April 2014  Time 21:10
 

बरेली। पति के नृशंस हत्या के जुर्म में महिला को विशेष न्यायाधीष एसके फौजदार ने उम्रकैद और 25 हजार रुपये अर्थदण्ड की सजा सुनाई। जबकि दूसरा आरोपी उसका भाई फरार है।

मुकदमे के अनुसार 17 अक्टूबर 11 को सीमा व उसके पति मुरारी लाल का आपस में झगड़ा हो गया था। इसके बाद उसकी पत्नी सीमा ने उस पर फरसे से कई बार कर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मुरारी लाल की चीख सुनकर उसके बेटे 13 वर्षीय विक्रम और 12 वर्षीय सूरज जाग गए। पिता को लहूलुहान देखकर वह डर के मारे अपने ताऊ व ताई के यहां चले गए। मामले में सीमा व उर्फ शिवानी तथा उसके भाई सुभाष के खिलाफ भुता निवासी गंगाराम ने मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने घर में पड़े खून के निशान के सहारे शव को पड़ोस स्थित मुरारीलाल की बहन मुन्नी के प्लाट से बरामद किया। आरोपियों ने शव को प्लाट में दबाकर उस पर गोबर डाल दिया था। पुलिस ने आरोपी सीमा को गिरफ्तार कर लिया वहीं उसका भाई सुभाष फरार हो गया। मुख्य अभियुक्त सीमा का मुकदमा विशेष न्यायालय गैंगेस्टर एक्ट में चला। कोर्ट में मुरारीलाल के दोनों बेटों ने बताया कि मामा सुभाष ने उसके पिता को पकड़ रखा था और उसकी मां ने पिता की गर्दन फरसे से काट दी थी। एडीजीसी राज्यपाल ने मामले में छह गवाह पेश किए। कोर्ट में सीमा ने अपना जुर्म स्वीकार कर हत्या में प्रयुक्त फरसा, व खून से सने कपड़े बरामद कराए। मामले में विशेष न्यायाधीश फौजदार ने साक्ष्य के आधार पर सीमा को अपने पति की हत्या का दोषी मानते हुए सजा सुनाई साथ ही उसके भाईसुभाष फरार होने पर उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए।

चुनाव के मद्देनजर उत्तराखण्ड सीमा सील
बरेली। चुनाव के चलते उत्तराखण्ड एवं जिले की सभी सीमाएं पूरी तरह से सील कर दी हैं। भारी पहरा भी बैठा दिया गया है। आने जाने वाले वालों की सघन चेकिंग कराई जा रही है। जिसमें सबसे ज्यादा फोर्स उत्तराखण्ड सीमा पर लगाई गई है। चुनाव शांतिपूर्ण कराने को लेकर प्रशासन ने उत्तराखण्ड राज्य की सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया है। क्योंकि उत्तराखण्ड में हजारों की संख्या में रेता, बजरी, ईंट, पत्थर आदि के ट्रक उत्तराखण्ड से यूपी में आते हैं। जिसको लेकर जिला प्रशासन ने बहेड़ी बाउडर पर पैरा मलेट्री के साथ पीएसी को भी लगाया है। किच्छा, बहेड़ी नंदेली, बरा, अजीतपुर, नौली, हथमना, पिपरिया, गंगा, भिलोर, भाटिया फार्म, पटेरी, रामनगर देवहरी, नंदेली कटगरी, टांडा छंग्गा किच्छा और कलीमगंज सहजना मार्ग को पूरी तरह से सील किया है। जिससे कोई भी उत्तराखण्ड का व्यक्ति यूपी में प्रवेश नहीं कर सके और मतदान प्रभावित नहीं हो सके।
 

कंपनी के खजांची को गोली मारकर 11.50  लाख लूटे संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगेः इन्द्रेश
दलितों के देवता के साथ कांग्रेस ने जुर्म किया- नरेन्द्र मोदी सरकार बनने पर पेंशन नीति की करेंगे समीक्षाः राजनाथ सिंह
किसके वोट के लिए किया मुलायम सिंह ने  rapist का.. साम्प्रदायिक मुद्दों पर चुनाव लड रही है भाजपाःमनमोहन सिंह
जुलूस विवाद के पीछे राजनीति की संभावना: Roshan Jacab मुजफ्फरनगर में दलित नेता की हत्या, भीड़ ने पुलिस चौकी..
उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान, बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET