|
गैस
सिलेण्डर नहीं मिलने पर आत्मदाह का प्रयास |
|
Tags: Uttar Pradesh, UP News,Ghaziabad,
Gas sylender suply, man burned |
|
Publised
on : 16 April 2014 Time 21:30 |
|
गाजियाबाद।
केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडरों
के कोटे में खिलवाड़ करना लोगों की जान पर
बनता जा रहा है। गाजियाबाद में गैस किल्लत
से परेशान एक युवक ने बुधवार को क्षुब्ध
होकर आत्मदाह का प्रयास किया। लोगों ने
समय रहते इस व्यक्ति को बचा लिया।
दिल्ली और एनसीआर समेत पूरे देश में सस्ता
घरेलू गैस सिलेंडर लेना लोगों के लिए
मुश्किल होता जा रहा है। बुकिंग करने के
महीने बाद भी गैस नहीं मिलने से लोगों की
मुश्किल बढ़ती जा रही है। गैस नहीं मिलने
से लोगों के सब्र का बांध भी टूटता जा रहा
है। गाजियाबाद के विजय नगर क्षेत्र का रहने
वाला निशांत गैस नहीं मिलने से परेशान था
और वह हर रोज विजयनगर स्थित कप्तान गैस
एजेंसी के चक्कर काट रहा था। बुधवार सुबह
गैस नहीं मिलने से गुस्साया निशांत गैस
एजेंसी के दफ्तर पर पहुंचा और खुद पर
मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। यह देखकर
लोगों के होश उड़ गए। किसी तरह से लोगों ने
मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई। तब तक वह
मामूली रूप से झुलस गया था। पुलिस मामले
की जांच कर रही है। गैस एजेंसी के पास एक
व्यक्ति के आत्मदाह के प्रयास से गैस
एजेंसी में भी आग लग सकती थी।
|
|
|
|
|
News
source: UP Samachar Sewa |
|
News & Article:
Comments on this
upsamacharsewa@gmail.com
|