|
लखनऊ,
15 अप्रैल।
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंगलवार को
स्पष्ट किया कि चुनाव के बाद कांग्रेस की
मदद से केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार
बनेगी। उन्होंने भाजपा के सरकार बनाने के
दावे को सिरे से खारिज कर दिया।
इस तरह मुख्यमंत्री ने आज कांग्रेस का खुला
समर्थन कर दिया। उन्होंने इस संबंध में
समाजवादी विचारक डा0 राममनोहर लोहिया का
उल्लेख करते हुए कहा कि लोहिया का कहना था
कि जब कंाग्रेस कमजोर स्थिति में होगी तो
समाजवादी पार्टी को उसका समर्थन करना होगा।
अखिलेश ने कहा कि चुनाव के नतीजे आने के
बाद तीसरे मोचा का स्वरूप बन जायेगा। इस
संबंध में उन्होंने उड़ीसा के मुख्यमंत्री
बीजू पटनायक, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश
कुमार और अन्य नेताओं का नाम भी लिया।सपा
नेता ने दावा किया कि इस बार तीसरा मोर्चा
एक मजबूत गठबंधन होगा और वह किसी भी हालत
में नहीं टूटेगा।
|