U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Apna Dal प्रत्याशी पर हमला, बसपा प्रत्याशी  पर मुकदमा
Tags:  Meerut candidate Usman Ghazi
Publised on : 02-o3 April 2014       Time: 20:28

मेरठ, 02 अप्रैल मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से राष्ट्रीय अपना दल के प्रत्याशी उस्मान गाजी पर जानलेवा हमले के मामले में बसपा प्रत्याशी शाहिद अखलाक समेत तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज हुआ है। बसपा प्रत्याशी ने आरोपों को खारिज कर दिया है।

मेरठ सीट से राष्ट्रीय अपना उल के प्रत्याशी उस्मान गाजी मंगलवार देर शाम हाजीपुर स्थित चुनाव कार्यालय पर समर्थकों के साथ बैठे हुए थे। इतने में ही बाइक सवार दो युवक आए और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर फरार हो गए। इसके विरोध में समर्थकों ने हापुड़ रोड जाम कर दिया।

उस्मान गाजी का आरोप है कि तीन दिन से कोई उन्हें फोन करके चुनाव नहीं लड़ने की धमकी दे रहा था। पुलिस से वह लगातर सुरक्षा की गुहार लगा रहा था, लेकिन पुलिस ने एक नहीं सुनी। लोगों के बवाल करने के बाद मंगलवार देर रात पुलिस ने उस्मान की तहरीर पर बसपा प्रत्याशी शाहिद अखलाक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, और उस्मान की सुरक्षा के लिए दो सुरक्षाकर्मियों की तैनाती हुई। उस्मान ने आरोप लगाया कि नामांकन के बाद से ही उसे चुनाव नहीं लड़ने के लिए शाहिद अखलाक की तरफ से धमकाया जा रहा था। इसमें खरखौदा एसओ रणवीर सिंह यादव पर बसपा प्रत्याशी से मिलीभगत के आरोप लगाए। बसपा प्रत्याशी ने इन आरोपों का खंडन किया है।

सीओ किठौर श्वेताभ पांडे का कहना है कि लोकसभा प्रत्याशी से जुड़ा मामला होने के कारण जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET