|
Mumbai, 22 April 2012. (U.P.Web News
Service) मुम्बई। (यूपी वेब न्यूज
सर्विस)। बालीबुड निर्देशक श्याम बेनेगल
और अभिनेत्री माधुरी दीक्षित को इस वर्ष
राजकुमार अवार्ड प्रदान किया जाएगा।
अवार्ड की शुरुआत महाराष्ट्र सरकार ने की
है। श्याम बेनेगल को राजकुमार लाइफटाइम
अचीवमेंट अवार्ड-2012 तथा माधुरी दीक्षित
को राजकुमार विशेष योगदान अवार्ड-2012 से
सम्मानित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने अवार्ड
की घोषणा विधान सभा में की। मराठी फिल्म
उद्योग की श्रेणी में अनुभवी अभिनेत्री
लीला गांधी को भी इस वर्ष का प्रतिष्ठित
वी. शांताराम लाइटमटाइम अचीवमेंट अवार्ड
प्रदान किया जाएगा। जबकि अभिनेता दिलीप
प्रभावल्कर को शांताराम विशेष योगदान
अवार्ड प्रदान किया जाएगा। अवार्ड स्वरुप
महाराष्ट्र सरकार प्रत्येक को दो लाख रूपये,
स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान
करेगी।
|