|
Mau,
19 April 2012, UP NEWS SERVICE LIVE
मऊ, 19 अप्रैल।
बदमाशों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए
कोतवाल गोविन्द सिंह को पूर्ण राजकीय
सम्मान के साथ अन्तिम विदाई दी गई। उनके
शव को पुलिस लाइन में लाकर अधिकारियों और
कर्मचारियों ने सैल्यूट किया। पुलिस और
जनता ने भारी संख्या में पुलिस लाइन में
पहुंच कर शहीद दरोगा को श्रद्दांजलि
अर्पित की। शहीद को सैल्यूट करने के लिए
गोरखपुर जोन के आईजी भावेश कुमार सिंह
स्वयं यहां पहुंचे। उन्होंने शहीद को
सैल्यूट किया। इसके अलावा डीआईजी और पुलिस
अधीक्षक समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।
|