U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 
  Etawah के Mandir में पुलिस फायरिंग से 3 श्रद्धालुओं की मौत

Tags: Brahmani Mandir, Balrai Etawah, PAC OPEN FIRE ON Pilrims

Publised on : 01 April 2012, Time: 22:38 

Etawah ( Uttar pradesh), 01 April 2012, UP News इटावा के एक प्रसिद्ध मन्दिर में आज पुलिस की फायरिंग से तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गई तथा तीस से अधिक श्रद्धालु और पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। घायलों में एक दरोगा समेत कई पुलिस और पीएसी कर्मी भी शामिल हैं। घटना मंद्रिर में पंरंपरागत झण्डा चढाने को लेकर हुई।

इटावा से UP WEB NEWS को प्राप्त जानकारी के अनुसार आज शाम करीब पांच बजे बलराई थाना क्षेत्र के प्राचीन ब्रह्माणी मन्दिर परिसर में पुलिस और श्रदालुओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद मंद्रिर में झण्डा चढ़ाने के दौरान अव्यवस्था को लेकर हुआ बताया जाता है। इसी विवाद में किसी श्रद्राळु ने पीएसी के जवान पर हमला कर दिया। इससे उत्तेजित पीएसी और पुलिस के जवानों ने श्रद्धालुओं पर गोली चला दी। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं की ओर से भी गोलियां चलाई गईं। पुलिस और श्रदालुओं की बीच हुई फायिरंग में मौके पर ही तीन श्रदालुओं की मौत हो गई जबकि तीस से अधिक लोग घायल हो गए हैं। घायलों में पुलिस के जवान भी शामिल हैं।

आईजी और डीआईजी मौके पर पहुंचे

मंदिर परिसर में पुलिस और श्रद्दालुओं की बीच गोली चलने की घटना की जानकारी मिलने पर कानपुर जोन के आईजी और डीआईजी तत्काल मौके पर रवाना हो गए। दोनों अधिकारी घटना की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं। उधर घटना स्थल पर कई अन्य थाना का पुलिस बल भेजा गया है। क्षेत्र मे तनाव के मद्दनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने तत्काल सभी घायलों को सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है।

मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा की घटना पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों की आत्मा की शांति की कामना करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों के लिए 5-5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने गम्भीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये और साधारण रूप से घायल व्यक्तियों को 20-20 हजार रुपये की आर्थिक मदद देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घायलों के उपचार हेतु बेहतर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराये जाने के निर्देश भी दिए हैं। घटना की मजिस्टीरियल जांच के आदेश भी दे दिए गए हैं।

Some other news stories

 
जनता दर्शन की पुरानी व्यवस्था बहाल Cancer  की चपेट में Indian youth
Highway से किडनैप, होटल में Gang rape & MMS  त्रकार काजमी की गिरतारी के विरोध में उग्र प्रदर्शन
March 30: पूनम सेलिब्रेट Cleavage day प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री के पद पर संजय अग्रवाल की तैनाती निरस्त
तीस PCS अधिकारियों के तबादले बादल चटर्जी APC Branch  भेजे गए,
मृत्युंजय कुमार मेरठ के कमिश्नर आगरा और गोरखपुर में नए आईजी तैनात

News source: U.P.Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET