U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
  News  
 

   

Home>News 

श्री सत्य साईं बाबा के निधन से शोक में डूबी राजधानी

tags: Satya Sai Baba, Sai Sewa Ashram, Lucknow, President Chandra Kumar Chabra

Source: U.P.Samachar Sewa, www.upwebnews.com

Publised on : 2011-04-24      Time 23:40 ,             Last updat on: 2011-04-24      Time 23:40
मार्गदर्शक के रूप में सदैव हमारे बीच मौजूद रहेंगे बाबा : साईं सेवाआश्रम
लखनऊ, 24 अप्रैल। (उप्रससे)। श्री सत्य साईं बाबा के निधन के समाचार से राजधानी के हजारों साईं भक्त स्तब्ध रह गये। अपने आराध्य गुरू के अपने बीच न रहने के समाचार ने मानों उनके जीवन की गति ही रोक दी। ऐसा मंजर पहले कभी नहीं दिखा। श्रध्दांजलि के शब्द भी बमुश्किल रूंधे गले से कुछ ही साईं भक्तों के मुंह से निकल पाये।
श्री साईं सेवाश्रम ने श्री सत्य साईं बाबा के निधन पर गहराशोक व्यक्त किया है, और कहा है कि बाबा हमारे अराध्य गुरू थे उनके निधन से हमें भ्रमित नहीं होना चाहिए कि बाबा हमारे बीच नहीं रहे। यह ध्रुव सत्य है कि ''हमारे गुरू और मार्गदर्शक बाबा चेतना के रूप में हमारे बीच सदैव रहेंगे''। और भक्त बाबा के मिशन 'मानव सेवा में माधव सेवा' को अपने जीवन का संकल्प मान कर आगे बढायेंगे। यही बाबा के प्रति उनकी सच्ची श्रध्दांजलि होगी। श्री साईं सेवाश्रम के अध्यक्ष चन्द्र कुमार छाबडा ने बताया कि साईं भक्त आज शाम 6 बजे से गायत्री पाठ का म प्रारम्भ करेंगे जो 27 अप्रैल तक जारी रहेगा, तथा इस दौरान वह सात्विक जीवन तथा एक समय भोजन करने के नियम का पालन करेंगे।

  
Comments on this News & Article: upsamacharsewa@gmail.com   up_samachar@sify.com

 

 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET