U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

यूपी में पदयात्रा करेंगे संजय सिंह
उत्तर प्रदेश समाचार सेवा
Tag:  AAP Leader Sanjay Singh, U.P.SAMACHAR SEWA
Publised on : Last Updated on: 25 April  2018, Time19:22

लखनऊ योगी सरकार में प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों की खस्ताहाल स्थिति, सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ एवं जनहित के कई मुद्दों पर आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह वनारस से बलिया तक 350 किलोमीटर लम्बी पदयात्रा कर प्रदेश भर में जनजागरण अभियान चलाएंगे |

प्रदेश प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी प्रभारी संजय सिंह जनहित के मुद्दों पर पूर्वांचल में वनारस से बलिया तक 350 किलोमीटर की पदयात्रा करेंगे | जनपद मुख्यालयों पर जनसभाओं को संबोधित कर सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ जनता से संवाद स्थापित करेंगे | इस दौरान योगी सरकार से शिक्षा मित्र, आंगनबाड़ी को नियमित करनें, बेटियों,महिलाओं की सुरक्षा, युवाओं को रोजगार, किसानों की कर्जमाफी, किसानों की लागत मूल्य मूल्य का डेढ़ गुना दाम, जमीन का उचित मुआवजा, पटरी दुकानदारों का रोजगार न उजाड़ा जाये, शिक्षकों एवं सभी सरकारी विभागों में पड़े खाली पदों पर जल्द से जल्द नियुक्ति, लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं नियमित करने की मांग करेंगे |

    इससे पहले प्रदेश प्रभारी संजय सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 05 मई को सहारनपुर, 07 मई को मेरठ, 08 मई को अलीगढ़ और 09 मई को आगरा में प्रमुख रूप से किसानों की समस्याओं (गन्ना किसान), बिजली के बढ़े हुए दामों एवं अन्य स्थानीय समस्याओं के खिलाफ मंडल स्तर पर विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे | इसके बाद तत्काल प्रदेश के शेष अन्य जनपदों में इन सभी मुद्दों पर जनाधिकार रैली निकालेंगे |  

कांग्रेस के गढ़ से भाजपा का मिशन 19  का शंखनाद  
भगवा पर टिप्पणी के लिए राहुल माफी मांगेः अमित शाह कैराना में हो रहा था रबर के अंगूठे से आधार सत्यापन
मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लायी कांग्रेस कर्नाटक चुनावः कांग्रेस के सामने गढ़ बचाने की चुनौती
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET