U.P. Web News
|

Article

|
|
BJP News
|
Election
|
Health
|
Banking
|
|
Opinion
|
     
   News  
 

   

उन्नाव बलात्कार काण्डः सीबीआई जांच के आदेश
उत्तर प्रदेश ब्यूरो
Tag: Unnao rape scandale, MLA Kuldeep Singh Sengar
Publised on : Last Updated on: 12 April  2018, Time 22:12
लखनऊ। उन्नाव के बलात्कार काण्ड में उत्तर प्रदेश सरकार के आग्रह पर केन्द्रीय जांच ब्यूरो ने मामले को अपनी जांच के दायरे में ले लिया है। जांच के लिए सीबीआई ने नई दिल्ली मुख्यालय में गुरुवार को ही एक अपर पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में जांच दलल गठित कर दिया है। माना जा रहा है कि तत्काल जांच दल को लखनऊ रवाना किया जारहा है जोकि वहां पहुंच कर जांच शुरु कर देगा। ज्ञातव्य है कि प्रदेश सरकार ने मामले की जांच एसआईटी से कराई थी। एसआईटी की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद सरकार ने सीबीआई जांच का फैसला लिया.।

प्रदेश सरकार की किरकिरीः मामले में विधायक की गिरफ्तारी नहीं होने के कारण प्रदेश सरकार की किरकिरी हो रही है। पीडिता और उसके परिजनों ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग की थी। किन्तु सरकार ने जांच कराकर गिरफ्तारी का फैसला लिया था। यह मामला बुधवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के सामने भी उठा था।

   
   
Share as:  

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET