U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  श्रावस्ती  
 
Home>News>Election.14>Shravasti

 
Uttar Pradesh - Shrawasti
Result Declared
Candidate Party Votes
DADDAN MISHRA Bharatiya Janata Party 345964
ATIQ AHMAD Samajwadi Party 260051
LAL JI VERMA Bahujan Samaj Party 194890
RIZWAN ZAHEER Peace Party 101817
VINAY KUMAR PANDEY 'VINNU' Indian National Congress 20006
ARUN KUMAR Independent 10083
RAM ADHAR Independent 6278
VIJAY KUMAR Independent 5542
PRAKSH CHANDRA MISHRA Jan Sevak Party 4489
ARJUN YADAV Independent 3730
TEJ BAHADUR Independent 3474
SAXEN Samyak Parivartan Party 3188
RAM SUDHI Jan Shakti Ekta Party 2961
RATNESH Aam Aadmi Party 2578
None of the Above None of the Above 14587
Last Updated at 4:54 PM On 17/5/2014

 

सपा,भाजप ,काग्रेस सहित छह प्रत्याशियों ने किया पर्चा दाखिल
 
Tags: UP News, Shravasti MP Constituency, congress, BJP, SP
Publised on : 17 April 2014  Time 20:49

बलरामपुर श्रावस्ती लोक सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ,भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा तथा काग्रेस प्रत्याषी डा 0विनय कुमार पाण्डेय के साथ ही तीन अन्य निर्दलीय उम्मीदवारो ने गुरूवार को कलेक्ट्रेट मे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के दौरान काग्रेस प्रत्याषी डा विनय कुमार पाण्डये ने जहाॅ बहुत ही सादगी के साथ अपना पर्चा दाखिल किया वही सपा प्रत्याषी अतीक अहमद भाजपा प्रत्याषी दद्दन मिश्रा ने लाव लष्कर के साथ रैली निकाल कर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया

पर्चा दाखिल करने के बाद भाजपा प्रत्याषी पूर्व मे मंत्री रहे दद्दन मिश्र ने अपने समर्थको के साथ वापस आकर एक जन सभा कों सम्बोधित करते हुये कहा कि मोदी और भाजपा दोनो की लहर चल रही है उन्होने बदहाल सड़को खराब षासन व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए जिताने की अपील की। वही काग्रेस प्रत्याषी डा0विनय कुमार पाण्डेय ने बताया कि विगत पाॅच वर्शो मे मैने विकास कार्य करवाया है और कुछ अधूरे कार्य जो बाकी रह गये है इस बार पूरा करा दूगाॅ सपा प्रत्याषी अतीक अहमद ने पर्चा दाखिल करने के बाद मिडिया सेरूबरू होते हुये बताया कि बलरामपुर श्रावस्ती क्षेत्र की बदहाली के लिए पूर्व के नेता ही जिम्मेदार है उन्होने पूर्व के नेताओ को कोसा तथा मुलायम सिंह के हाथो को मजबूत करने के अपील के साथ सपा के पक्ष मे मतदान करने की बात की। इस दौरान उनके साथ राज्य मंत्री डा0 एसपी यादव, ओंकार पटेल ,इन्द्राणी वर्मा सहित कई नेता साथ मे रहे।

अतीक अहमद सपा प्रत्याशी ने वृहस्पतिवार को दोपहर में अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मोदी की लहर नहीं है सपा की लहर है। जिसने सारे वादे 5 साल के बजाय ढाई साल में ही पूरा किया। श्रावस्ती लोकसभा की जनता बहुत भोली-भाल है।

बताते चले कि सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने आज वृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन के लिए जुलूस सपा कार्यालय डायट के सामने से होकर वीर विनय चैराहे होते हुए गाजे-बाज के साथ नगर में रोड शो किया। कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले मोटरसाइकिल का जुलूस निकालकर सड़को पर रोड शो किया, उसके बाद सपा प्रत्याशी घोड़े पर सवार होकर नामांकन के लिए अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुए। कलेक्ट्रेट पहुंचकर सपा प्रत्याशी अतीक अहमद ने अपने पर्चे भरे और कहा कि भाजपा में मोदी की लहर नहीं सपा में मुलायम की लहर है और सपा ही लोगों के वादों को पूरा कर रही है। जो वादे सपा ने पांच साले के लिए किये थे, उन वादों को ढाई साई साल में पूरा कर दिखाया। इस मौके पर डाॅ0 एस.पी.यादव जिला उद्यानमंत्री  जगराम पासवान, इन्द्राणी वर्मा, रमजान, राकेश यादव सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता समर्थक मौजूद रहें।

कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार पाण्डेय ने सादगी के साथ भरा अपना नामांकन पर्चा
Tags: UP News, Shravasti MP Constituency, congress
Publised on : 17 April 2014  Time 20:49

श्रावस्ती, श्रावस्ती लोकसभा के कांग्रेस प्रत्याशी विनय कुमार पाण्डेय ने अपने समर्थकों कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन पर्चा कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश चन्द्र के मौजूदगी में भरा। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृहस्पतिवार को 11 बजे विनय कुमार पाण्डेय ने अपने पत्नी सीमा पाण्डेय समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट में पहुंचकर दोपहर के 11 बजे अपना नामांकन पत्र जमा किया। इस मौके पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष संगमलाल शिल्पकार सांसद प्रतिनिधि मनीष ओझा दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहें। वर्तमान सांसद विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि श्रावस्ती लोकसभा में विकास की जरूरत है और हमने विकास किया है। केन्द्र सरकार से कई योजनाएं हमने श्रावस्ती लोकसभा में चालू कराया है जिसका फायदा श्रावस्ती लोकसभा की जनता को जल्द ही मिलेगा।

श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र से पीस पार्टी प्रत्याशी का नामांकन कल
Tags: UP News, Shravasti MP Constituency, peace party
Publised on : 17 April 2014  Time 20:47

श्रावस्ती श्रावस्ती लोकसभा क्षेत्र के पीस पार्टी प्रत्याशी पूर्व सांसद रिजवान जहीर के द्वारा विधिवत नामांकन दाखिला 19 अपै्रल को 11 बजे किया जायेगा। जिसके लिए प्रत्याशी रिजवान जहीर दिन में 11 बजे तुलसीपार्क स्थित पीस पार्टी के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय से  जुलूस निकालकर नामांकन स्तर पर पहुंचकर नामांकन दाखिल करेंगे। तदोपरान्त पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 12 बजे से बड़े परेड पर जनसभा प्रारंभ होकर संध्या 6 बजे तक चलेगा। सभा को पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विधायक खलीलाबाद डाॅ0 मो0अय्यूब(सर्जन), राष्ट्रीय सचिव अफरोज बादल, डा0 मोहिब्बुल हक, सिराज तालिब, किशोर यादव, शफकत अली, डाॅ0 डी.एन.शाह, कवी अंसारी, मण्डलाध्यक्ष अब्दुल कादिर, जिलाध्यक्ष शाबान अली, जिला प्रवक्ता मो0 महिमा, सगीर अहमद खां, नुरुल हुदा, गुलाम रहमानी तथा प्रत्याशी रिजवान जहीर सभा को संबोधित

भाजपा प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने किया नामांकन
Tags: UP News, Shravasti MP Constituency, BJP Daddan Mishra
Publised on : 17 April 2014  Time 20:45

बलरामपुर,17 अप्रैल श्रावस्ती लोकसभा के भाजपा के प्रत्याशी दद्दन मिश्रा ने अपना नामांकन पत्र दोपहर के 12 बजे कलेक्ट्रेट में पहुंचकर दाखिल किया।   बताते चले कि भाजपा प्रत्याशी और उनके समर्थकों द्वारा रोड शो निकालकर गाजे-बाज के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन जमा किया, तथा उन्होंने बताया कि मोदी की लहर है भाजपा ही देश का विकास करेगी। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं में भी खुशी का जोश देखने को नहीं मिला। जिसका मुख्य कारण है कि कार्यकर्ताओं में प्रत्याशी के उपेक्षात्मक कार्य प्रणाली को लेकर बेरुखी व्याप्त है। वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रत्याशी के कार्य प्रणाली को लेकर हम लोग बहुत दुःखी है और पार्टी के कार्यकर्ता होने के कारण कार्य करना मेरी मजबूरी है। जब यह हाल एलेक्शन के पहले का है तो एलेक्शन में क्या होगा यह अपने आप में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं हवाई रूप में दद्दन मिश्रा को चुनाव में आगे होने की बात कार्यकर्ता कहते नजर रहें है। जबकि हकीकत कार्यकर्ता ही अपने मुंह से बयां कर रहे है। वहीं भाजपाईयों में कहीं कहीं दल-बदल नेता को लेकर कशमकश की स्थिति पैदा हो रही है। ऐसी बात लोग जनचर्चा के दौरान कहते नजर रहें है।

Notification: 12.04.2014
Nomination: 12-19 April 14
Withdrawal: 23.04.2014
Polling: 07.05.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET