U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  Sahjahanpur/ शाहजहांपुर  
 
Home>News>Election.14>Shahjahanpur

 
Shahjahanpur
Candidate Party Votes
KRISHNA RAJ Bharatiya Janata Party 525132
UMED SINGH KASHYAP Bahujan Samaj Party 289603
MITHILESH KUMAR Samajwadi Party 242913
CHETRAM Indian National Congress 27011
SUNITA SUJATA NAGPAL Peace Party 12945
ROSHAN LAL ALIAS ROSHAN KANAUJIYA Independent 7871
SMT REETA SINGH ALIAS REETA BHARTI Aam Aadmi Party 3610
KISHAN LAL Lok Dal 2790
RAKESH Independent 2522
RAMLAL VERMA Bahujan Mukti Party 1613
RAMMURTI Bhartiya Krishak Dal 1384
PYARE ALIAS RAJKUMAR GAUTAM VANCHITSAMAJ INSAAF PARTY 1378
MEVARAM Naitik Party 1105
None of the Above None of the Above 9964
मोदी की आंधी में बही सपा, बसपा और कांग्रेस
जिले में कृष्णाराज ने पांच लाख से अधिक मत प्राप्त कर की ऐतिहासिक जीत

शाहजहांपुर। मोदी की आंधी ने जनपद में मजबूत हो चुका सपा और बसपा का किला ध्वस्त कर दिया। भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज ने 5,25,132 मत प्राप्त कर भगवा परचम लहराया दिया। उन्होंने बसपा प्रत्याशी उमेद सिंह कश्यप को दूसरे स्थान पर रखते हुए 235529 मतों से करारी शिकस्त दी। उमेद सिंह को मात्र 289603 वोट मिले। वर्तमान सांसद व सपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार तीसरे स्थान पर चले गए। उन्हें कृष्णाराज ने 282219 मतों से हराया। मिथिलेश को मात्र 242646 मत प्राप्त हुए।
अनुसूचित जाति के लिए सुरक्षित 27 शाहजहांपुर लोकसभा सीट के लिए 13 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। 17 अप्रैल को 1127948 मतदाताओं ने ईवीएम तथा 2482 वोटरों ने पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान किया था। शुक्रवार को हुई मतगणना में भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज शुरू से लेकर अंत तक आगे रहीं। सभी विधान सभा क्षेत्रों में उन्होंने सपा और बसपा को भारी मतों से पराजित किया। कटरा विधान सभा क्षेत्र में 173315 मतदाताओं ने ईवीएम का बटन दबाया था। कृष्णाराज ने यहां 75667 मत प्राप्त किए। बसपा प्रत्याशी उमेद सिंह कश्यप 44629 मतों के साथ दूसरे तथा सपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार 41794 मतों के साथ तीसरे
स्थान पर चले गए। कांग्रेस को यहां मात्र 5525 वोट ही मिले।
इसी तरह जलालाबाद में भाजपा को 70430, बसपा को 54961, सपा को 45124 तथा कांग्रेस को मात्र 2139 मत प्राप्त हुए। 178443 लोगों ने मतदान में भाग लिया था। तिलहर विधान सभा क्षेत्र में भी भाजपा ने बसपा से 34134 तथा सपा के मुकाबले 39322 मतों से बढ़त बनायी। यहां भाजपा की कृष्णाराज ने 42819 मत प्राप्त किए। दूसरे स्थान पर रही बसपा को 48685 तथा सपा को 43497 वोट मिले। कांग्रेस 4172 मतों पर सिमट गई। यहां कुल 189101 लोगों ने मतदान में हिस्सा लिया था। वीआइपी विधानसभा क्षेत्र ददरौल में सपा का प्रदर्शन काफी खराब रहा। यहां भाजपा ने 97104 मत प्राप्त कर सपा को 57184 मतों से हराया। सपा को 39920 वोट मिले। बसपा यहां 55133 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। 203812 मतदाताओं ने ईवीएम का प्रयोग किया। शहर विधान सभा क्षेत्र में भाजपा ने 89123 मत प्राप्त कर बसपा से 48196 तथा सपा से 59697 मतों से बढ़त बनायी। सपा को यहां 29426, बसपा को 40927 मत प्राप्त हुए। 172107 मतदाताओं में मात्र 5553 लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में मतदान किया। सपा की सबसे दयनीय हालत वर्तमान सांसद व सपा प्रत्याशी मिथिलेश कुमार के गृह क्षेत्र पुवायां विधान सभा क्षेत्र में रही। भाजपा ने यहां सर्वाधिक 108862 मत प्राप्त करके सपा को तीसरे स्थान पर धकेल कर 65977 मतों से करारी शिकस्त दी। सपा को यहां मात्र 42885 तथा बसपा को 44847 मत प्राप्त हुए। 211170 मतदाताओं में से कांग्रेस के पक्ष में मात्र 5379 लोगों ने मतदान किया।
आप से ज्यादा पीस पार्टी ने पाए वोट
अन्य प्रत्याशी सुनीता सुजाता नागपाल ने 12945 मत प्राप्त करके निर्दलीय व अन्य पंजीकृत दलों को पीछे छोड़ दिया। लोकदल के किशन लाल को 2790, आम आदमी पार्टी की रीता सिंह उर्फ रीता भारती को 3610, प्यारे उर्फ राजकुमार गौतम को 1378, मेवाराम को 1105, राममूर्ति को 1384, रामलाल वर्मा को 1613, राकेश को 2522, रोशन लाल कनौजिया को 7871 मत प्राप्त हुए। नोटा के पक्ष में 8964 लोगों ने मतदान किया।
मतगणना परिणाम पर एक नजर -
उम्मीदवार पार्टी वोट
कृष्णा राज भारतीय जनता पार्टी 525,132
उम्मेद सिंह कश्यप बहुजन समाज पार्टी 289,603
मिथिलेश कुमार समाजवादी पार्टी 242,913
चेतराम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 27011
सुजाता, सुनीता नागपाल पीस पार्टी, 12945
श्रीमती रीता जाटव आम आदमी पार्टी 3610
नोटा 9964
कुल मत पड़े 1127948
कुल पोस्टल बैलेट 2482


................जैसे जैसे वोटो का अंतर बढा प्रत्याशियों में छाती गयी बेचैनी..................
शाहजहांपुर। ज्यों-ज्यों वोटों की गिनती और भाजपा प्रत्याशी से अन्य प्रत्याशियों का अंतर बढ़ता गया, त्यों-त्यों बसपा, सपा और कांग्रेस के पंडाल में मायूसी छाती गई। भाजपा खेमें में जबर्दस्त उत्साह था। गेट पर खड़े भाजपा कार्यकर्ता बीच बीच में हर हर मोदी और कृष्णाराज जिंदाबाद के नारे भी लगाते जा रहे थे। भाजपा और बसपा के बीच अंतर जब डेढ़ लाख के पार हुआ तो तीसरे नंबर पर लड़ रहे निवर्तमान सांसद मिथिलेश कुमार मतगणना कक्ष से खिसक लिए।
करीब तीन बजे मतगणना का कार्य पूरा हुआ और डीएम अपर्णा यू ने श्रीमती कृष्णाराज के नाम की घोषणा करते हुए उन्हें जीत का प्रमाणपत्र दिया।
जीत का प्रमाणपत्र लेने के बाद श्रीमती कृष्णाराज ने भाजपाई काफिले के साथ शहर के लिए कूच किया। अति उत्साह के कारण भाजपाई ढोल नगाड़े बजाते हुए नाचने गाने लगे।
भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज की जीत का रूझान देखते ही सुरक्षा व्यवस्था एकाएक कड़ी कर दी गई। जहां उनके साथ एक गनर था, वहीं उनके जीत की ओर बढ़ते कदम देखकर महिला गनर के साथ दो गनर और बढ़ा दिए गए। कृष्णाराज का जुलूस चला तो उनकी गाड़ी को पुलिस की छह गाड़ियों ने घेराबंदी में ले लिया। कृष्णाराज की गाड़ी में महिला थाने की कोतवाल पुष्पलता भास्कर, दो महिला कांस्टेबल व एक गनर साथ रहा।
डीएम अपर्णा यू व पुलिस कप्तान आरसी साहू मतगणना के दौरान खासी सतर्कता बरतते देखे गए। डीएम व एसपी लगातार काउंटिंग टेबलों व ईवीएम स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करते रहे। दोनों अफसर टेबलों पर जा जाकर मतगणना की स्थिति पर नजर रखे रहे। डीएम एसपी की इस सतर्कता की वजह से पुलिस व प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद बना रहा।

.
............पहली बार किया नोटा का प्रयोग ....................
9964 को नहीं भाया कोई भी प्रत्याशी
शाहजहांपुर। इस बार पहली बार ईवीएम मशीन में नोटा यानी प्रत्याशी की नापसंदगी वाला बटन लगाया गया था। जिसका मतदाताओं ने भरपूर प्रयोग किया। 9964 मतदाता ऐसे थे जिन्हें भाजपा, बसपा, सपा और कांग्रेस के दिग्गजों समेत 13 प्रत्याशियों में से कोई भी पसंद नहीं आया। नोटा में 9964 वोट गिनती में पाए गए।

पूर्वमंत्री अवधेश वर्मा ने कृष्णाराज को जिताने के लिए कमर कसी
Tags: UP News, Shahjahanpur MP Constituency,
Publised on : 01 April 2014 Time: 20:24

शाहजहांपुर। ददरौल से दो बार विधायक रहे एवं 0प्र0 सरकार में पूर्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रहे अवधेश कुमार वर्मा अपने पूरे कुनबे एवं राजनीतिक समर्थकों के साथ भाजपा प्रत्याशी कृष्णाराज को जिताने के लिए तन-मन-धन से जुट गये है उन्होंने पिछला चुनाव भाजपा के टिकट पर ददरौल से लड़े थे बुरे वक्त में भाजपा ने साथ दिया था इस लोकसभा चुनाव में भाजपा को ददरौल में ऐतिहासिक वोट दिलाकर कृष्णाराज की जीत में अपनी सबसे बड़ी भागेदारी रखना चाहते है कृष्णाराज के टिकट के लिए भी पूर्वमंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने एडी चोटी का जोर लगाया था कृष्णाराज के टिकट में अवधेश कुमार वर्मा की पैरवी की अहम भूमिका रही है, जनपद के पिछड़े लोध वोटों में अपनी बड़ी पकड़ रखने वाले अवधेश वर्मा ने ददरौल को टारगेट किया है, ददरौल में उनके पिता ऊधौलाल वर्मा भावलखेड़ा ब्लाक के प्रमुख है उनके रिश्तेदार मुकेश वर्मा ददरौल के प्रमुख है, एवं दूसरे रिश्तेदार सर्वेश वर्मा खुद जिला पंचायत सदस्य है वहीं उनकी पत्नी संतरा वर्मा कांठ की प्रमुख है उनके अलावा कई जिला पंचायत सदस्य प्रधानों बी0डी0सी0 सदस्यों एक बड़ी टीम के साथ उनका काफिला प्रतिदिन कृष्णाराज के पक्ष में जन समर्थन जुटाने सुबह से निकल पड़ता है पूर्व मंत्री अवधेश वर्मा के छोटे भाई मुकेश वर्मा ने प्रचार की कमान संभाल ली है ददरौल में घर-घर पर बी0जे0पी0 का झण्डा लगवाने के लिए मुकेश वर्मा ने कमर कस रखी है वहीं अवधेश वर्मा लोकसभा में पड़ने वाली अन्य विधानसभाओं में भी लोध वोटों को भाजपा के पक्ष में करने के लिए मीटिंग शुरू कर दी है। उन्होंने निगोही और तिलहर को भी टारगेट किया है।

Notification: 19.03.2014
Nomination: 19-26 March 14
Withdrawal: 29.03.2014
Polling: 17.04.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET