U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  Muzaffarnagar / मुजफ्फरनगर  
 
Home>News>Election.14>Muzaffarnagar

 
Muzaffarnagar
Candidate Party Votes
(DR.) SANJEEV KUMAR BALYAN Bharatiya Janata Party 653391
KADIR RANA Bahujan Samaj Party 252241
VIRENDER SINGH Samajwadi Party 160810
PANKAJ AGARWAL Indian National Congress 12937
RAJESH DEVI ALIAS RADHIKA BALIYAN All India Trinamool Congress 4129
RAKESH Independent 3482
PHOOL SINGH PAL Independent 3431
ANIL KUMAR Bahujan Mukti Party 2238
MOHAMMED YAMIN Aam Aadmi Party 1931
SHANDAR GUFRAN Independent 1864
GUFRAN AHMAD Independent 1682
JAGBIR SINGH Independent 845
NASEEM AHMAD ANSARI Independent 750
ANKUR Independent 723
MO. YAMIN All India Ravidas Samata Party 543
LALIT CHAUHAN Janata Dal (United) 499
SHABNAM Independent 487
MANGE RAM KASHYAP Majdoor Kisan Union Party 362
CHATAR SINGH KASHYAP Vanchit Jamat Party 350
None of the Above None of the Above 4739
Last Updated at 4:54 PM On 17/5/2014
खिल गया कमल, पंजा, झाडू, साईकिल और हाथी साफ
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर कमल खिल गया है। भाजपा के कमल के
सामने पंजा, झाडू और साईकिल की चाल हाथी को भी अपने साथ हार की ओर खिंच
ले गयी है। भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान ने 6, 53,391 मत पर विजयीश्री
प्राप्त करते हुए अपने प्रतिद्वंद्वी बसपा के कादिर राणा को 4,01,150
मतों से पराजित कर दिया है। भाजपा प्रत्याशी की जीत पर उन्हें बधाई मिल
रही है। भारतीय किसान मजदूर संगठन के मंडल संयोजक विकास बालियान ने भी
उन्हें जीत पर बधाई दी।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर दंगों के बाद से ही पूरे दुनिया की मीडिया की
नजरे टिकी हुई थी। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस बार रोचक मुकाबला था।
दंगे के बाद कोई भी राष्ट्रीय नेता यहां चुनावी सभा को सम्बोधित करने
नहीं आया था। इसके बावजूद भी मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा के संजीव
बालियान रिकार्डतोड मतों से विजयी घोषित हुए है। संजीव बालियान ने यह जीत
4,01,150 मतों से प्राप्त की है। भापजा के संजीव बालियान को 6,53,391 और
बीएसपी के कादिर राणा को 2,52,241 मत मिले है। उन्होंने अपने
प्रतिद्वंद्वी बसपा के कादिर राणा को 4,01,150 मतों से पराजित कर दिया
है। सपा के वीरेन्द्र सिंह को 1,60,810 और कांग्रेस के पंकज अग्रवाल को
12,937 मत मिले है। जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने संजीव बालियान को विजयी
घोषित किया है। संजीव बालियान को विजयी घोषित होते ही उन्हें बधाईयां
देने वालों की लाइन लग गयी।
बढने लगी प्रत्याशियों के दिलों की धडकने
जयप्रदा के आगे भी नहीं उठ पाया वोटरों के दिलांे से मतों का पर्दा
करतार भडाना ने अपनी सम्पत्ति 29 करोड 73 लाख रूपये
पंकज अग्रवाल और कादिर राणा करोडपति बाकि सब लखपति
मुजफ्फरनगर। शामली व मुजफ्फरनगर जिले मंे इस समय चुनावी हलचल से सराबोर है। मुजफ्फरनगर व शामली लोकसभा सीट पर चुनावी घमासान होने के कारण मतदान की तिथि नजदीक आते ही प्रत्याशियों की दिलों की धडकने बढती जा रही है। जिले में अपने अपने प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने हेतु बडी पार्टियों के नेताओं ने जमकर रैलियां करने के उपरांत वोटरों को खूब लुभाया परंतु इसके बावजूद भी नेता वोटरों के दिलों की बात नहीं जान पाये यदि कोई समझ पाया तो सबकी जुबान पर मोदी का नाम ही सुनाई दिया। मुजफ्फरनगर से अलग हुए शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट पर भी चुनावी बिगुल बजा हुआ है। दोनों जिलों मंे दंगे के बाद से चुनावी माहौल एकदम अलग है। इस समय मुजफ्फरनगर के चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें भी मीडिया के माध्यम से टिकी हुई है हर कोई मुजफ्फरनगर चुनाव के परिणाम देखने पर है।
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर 15 लाख 78 हजार 845 मतदाता है। इस लोकसभा सीट में मुजफ्फरनगर जिले की चार और मेरठ जिले की एक विधानसभा सीट आती है। मुजफ्फरनगर शहर, बुढाना, चरथावल और खतौली के साथ मेरठ जिले की सरधना विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशियों ने प्रचार प्रारम्भ कर दिया है। वर्तमान में पांच विधानसभा क्षेत्रों में से मुजफ्फरनगर और बुढाना में सपा के विधायक है चरथावल में बसपा के खतौली में रालोद और सरधना में भाजपा के विधायक है। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में इस सीट पर बसपा के कादिर राणा सांसद चुने गये थे। उन्होंने रालोद की अनुराधा चैधरी को 20,585 मतों से पराजित किया था। इस लोकसभा चुनाव में सपा के संगीत सोम तीसरे और कांग्रेस के हरेन्द्र मलिक चैथे स्थान पर रहे थे। कुल 19 प्रत्याशी मैदान में थे। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट से इस बार 30 लोगों ने नामांकन किया इनमें पांच के नामांकन खारिज हो गये थे। मुख्य रूप से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में संजीव बालियान, बसपा के कादिर राणा, सपा के विरेन्द्र सिंह और कांगे्रस के पंकज अग्रवाल चुनावी मैदान में है। चुनाव लडने वालों में पंकज अग्रवाल और कादिर राणा करोडपति है बाकि सब लखपति है। राजनैतिक दलों ने चुनाव प्रचार कल समाप्त हो जायेगा और चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से लेकर उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व बसपा सुप्रीमों मुलायम सिंह यादव तथा भाजपा के अमित शाह सहित अनेकों बडे नेताओं ने आकर वोटे मांगी वहीं दूसरी ओर बिजनौर लोकसभा सीट से फिल्मी कलाकार जयप्रदा भी रालोद के टिकट पर चुनाव लड रही है जिसको डोर-टू-डोर वोट मांगने हेतु जाते देखा गया जबकि इस सीट पर भी भाजपा के बिजनौर विधायक भरतेन्द्र सिंह लोकसभा चुनाव लड रहे है जबकि जयप्रदा का इस समय किसी भी दल से टक्कर में नहीं दिखाई दे रही है जबकि यहां भी भाजपा के भारतेन्द्र सिंह व सपा शाहनवाज राणा व बसपा प्रत्याशी के बीच में चल रही है। चुनाव का ऊट किस करवट बैठेगा अभी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है। वहीं दूसरी ओर जिला प्रशासन ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया है। स्कूल कालेजों में मतदाताओं को जागरूक करने को लेकर कार्यक्रम आयोजित किये गये और रैलियां भी निकाली गयी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। चुनाव आयोग के आदेशों का पालन करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क दिखाई दे रहा है।

शामली जिले की कैराना लोकसभा सीट के लिए 23 प्रत्याशियों ने नामांकन किये थे। इनमें 9 के नामांकन निरस्त हो चुके है। बीते लोकसभा चुनाव में इस सीट से बसपा की तबस्सुम बेगम चुनाव जीती थी। उन्होंने भाजपा के हुकम सिंह को पराजित किया था। इस बार हुकम सिंह फिर से भाजपा के प्रत्याशी के रूप में मैदान में है। तबस्सुम बेगम के बेटे नाहिद हसन सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड रहे है। बसपा में तबस्सुम के देवर कंवर हसन को प्रत्याशी बनाया है। रालोद प्रत्याशी के रूप में करतार भडाना मैदान में है। हुकम सिंह कैराना विधानसभा सीट से और करतार भडाना जनपद मुजफ्फरनगर की खतौली विधानसभा सीट से वर्तमान में विधायक भी है। चुनाव लडने वालों में हुकम सिंह सबसे ज्यादा 75 वर्ष की आयु के है और नाहिद हसन सबसे कम 26 वर्ष की आयु के है। सबसे बडी बात यह है कि इन चारों प्रत्याशियों पर ही किस न किसी धारा में मुकदमे दर्ज है। करतार भडाना ने अपनी सम्पत्ति 29 करोड 73 लाख रूपये दर्शायी है। दोनों लोकसभा क्षेत्रों में गांव और गलियारों में चुनावी चर्चाएं कल समाप्त हो जायेगी।
मुजफ्फरनगर में दंगे के बाद हो रहे इस चुनाव में दंगे का असर साफ देखा जा सकता है। चुनाव में भी लोग ध्रुवीकरण की सम्भावनाएं जता रहे है। यह तो मतगणना के बाद ही पता लगेेगा कि धु्रवीकरण में लोगों का रूझान किस पार्टी और किस प्रत्याशी के पक्ष में जाता है।
40 हजार मतदाता प्रथम बार करेंगे अपने मत का प्रयोग
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर इस बार 40 हजार 18 से 19 साल के युवा मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी हनीफ अहमद ने बताया कि जिले में इस बार 40 हजार ऐेसे मतदाता बने है जिन्होंने अभी तक अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया है। 18 से 19 साल की आयु के इन मतदाताओं की संख्या 40 हजार है।
मुजफ्फरनगर में 30 प्रत्याशियों ने ठोंकी ताल, आखिरी दिन 19 परचे दाखिल
Tags: UP News,Muzaffarnagar
Publised on : 22 March 2014 Time: 20:48

मुजफ्फरनगर, 22 मार्च । नामांकन के आखिरी दिन “ानिवार को मुजफ्फरनगर में परचा भरने के लिए उम्मीदवारों का रैला जुट गया। सपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह समेत 19 उम्मीदवारों ने ताल ठोकी है। इस तरह 30 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दाखिल कराये हैं।
जिलाधिकारी कौशलराज शर्मा के अनुसार 15 मार्च से लोकसभा चुनाव के लिये जारी नामांकन प्रक्रिया के “ानिवार को आखिरी दिन तक सभी बड़े दलों के प्रत्याशी सहित 30 उम्मीदवारों ने नामांकन कराये हैं। “ानिवार को नामांकन के अंतिम दिन आखिरी दिन सपा प्रत्याशी वीरेन्द्र सिंह, जदयू के ललित चैहान, शिवसेना के मनोज सैनी सहित 19 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किये। 24 मार्च तक नामांकनों की 11 बजे तक स्कूटनी होगी। इस दौरान प्रत्याषियों द्वारा शपथपत्रांे में कमियां पूरी करायी जा सकती हैं। किसी प्रत्याशी के शपथपत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं होना चाहिये। 24 मार्च को शाम के समय प्रत्याशियों की फाईनल सूची जारी की जायेगी। डीएम ने कहा कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।

डा. संजीव बालियान मुजफ्फरनगर से भाजपा प्रत्याशी
Tags: UP News, Muzaffarnagar MP Constituency,
Publised on : 13 March 2014 Time: 23:22

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची में डा. संजीव बालियान के नाम की घोषणा कर दी है। डा. बालियान को मुजफ्फरनगर संसदीय सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। 

Notification: 15.03.2014
Nomination: 15-22 March 14
Withdrawal: 26.03.2014
Polling: 10.04.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

Pankaj Agarwal:Congress

Dr Sanjeev Balian: BJP

Kadir Rana:BSP

Veerendra Singh:SP
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET