Mainpuri / Hardoi
/ मैनपुरी/ हरदोई।
समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायम सिंह
यादव ने गुजरात में विकास पर सवाल उठाया
है। उन्होंने कहा कि गुजरात में सात हजार
किसानों को आत्महत्या करनी पड़ी है।
श्री यादव ने चुनावी
जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश
में सबसे महंगी खाद गुजरात में ही बिक रही
है। उन्होंने कहा कि देश में सबसे खराब
हालत मुसलमानो की है। मुसलमानों के लिए
केवल सपा सरकार ही काम कर रही है। उन्होंने
कहा कि देश में सरकार बनने पर सपा मुसलमानों
को आरक्षण देगी। इसके साथ ही उन्होंने कहा
कि हम केन्द्र में सरकार बनने पर
कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु बढा देगे।
चुनावी सभा में वादे
करते हुए सपा मुखिया ने कहा कि उनकी सरकार
बनने पर किसानों को ब्याज रहित कर्ज दिया
जाएगा। हम दहेज, बलात्कार और दलित
उत्पीड़न कानूनों को भी बदल देगे।
|