U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
   बदायूं  
 
Home>News>Election.14>Badaun

 
Uttar Pradesh - Badaun
Result Declared
Candidate Party Votes
DHARMENDRA YADAV Samajwadi Party 498378
VAGISH PATHAK Bharatiya Janata Party 332031
AKMAL KHAN URF CHAMAN Bahujan Samaj Party 156973
PAGLANAND Mahan Dal 5748
MUNSHI LAL Independent 5651
ATUL KUMAR Independent 4195
HAR BHAGWAN Independent 4083
AJEET PAL SINGH Peace Party 3421
HEMA MEHRA Aam Aadmi Party 2861
REENA Rashtriya Samanta Dal 2065
ANIL KUMAR SHARMA Labour Party of India (V.V. Prasad) 1993
SANTOSH KUMAR GUPTA (SATYMARGI) Republican Party of India (A) 1448
MAHENDRA PAL Bhartiya Shakti Chetna Party 860
VIRENDRA PAL GUPTA Rashtravadi Janata Party 810
MADAN LAL National Party 791
None of the Above None of the Above 6286
Last Updated at 1:38 AM On 17/5/2014

 

बदायूं में धर्मेन्द्र यादव ने किया जनसम्पर्क
Publised on : 16 April 2014  Time 21:15

बदायूं। सपा प्रत्याशी तथा सांसद धर्मेन्द्र यादव ने गुन्नौर विधान सभा के दर्जनांे गांव में पैदल जनसम्पर्क किया। सांसद धर्मेन्द्र यादव ने जनसम्पर्क के दौरान लोगों को सपा सरकार की दो साल की उपलब्धियां बताते हुए कहा कि जबसे प्रदेश में सपा की सरकार जनता ने बनाई है प्रदेश खुशहाल है। विकास के कार्य दिन प्रतिदिन गतिमान हैं बोले कि आजादी से लेकर अब तक के दिनों में यह पहला ऐसा अवसर है पूर्ण बहुमत की सपा सरकार ने विकास की गंगा बहाई है अकेले जनपद बदायूॅ की बात करें तो जिसे कभी धूलों वाला जनपद कहा जाता था आज सपा सरकार की बतौलत मेडीकल कालेज, 40 हजार किसानों का कर्ज माफ, हजारों छात्र-छात्राओं को लैपटाप, हजारांे छात्राओं को कन्या विद्याधन या हमारी बेटी उसका कल, 108,102 समाजवादी एम्बुलेंस, अस्पताल की सारी सेवायें मुफ्त, बेरोजगारी भत्ता, पांच लाख किसान बीमा योजना, वृद्धावस्था पेंशन, वकीलों का पेंशन, सैंकडों रोडा, ओबरब्रिज, पुल अनेक गेस्ट हाउस, छात्र-छात्रों का आवास, डिग्री कालेज, इण्टर कालेज, हाईस्कूल, आई.टी.आई कालेज इत्यादि विकास कार्य किये हैं, जिसका सीधा लाभ बदायूॅ जनपद की जनता को मिल रहा है।
सपा प्रत्याशी व सांसद धर्मेन्द्र यादव बोले यदि सपा समर्थित केन्द्र की सरकार बनती है तो स्वर्णाें को आरक्षण, गांव में 18 घण्टा तथा शहर में 22 से 24 घण्टे बिजली दी जायेगी। 17 जातियांे को अनुसूचित जाति में तथा सम्पूर्ण शिक्षा मुफ्त की जायेगी। बोले कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश के पहले चरण के चुनाव में लोगों का समर्थन मिला है इससे यह तय हो गया है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेंगी।
इनके साथ में सपा जिलाध्यक्ष बनवारी सिंह यादव, मंत्री प्रदीप यादव, विधायक रामखिलाडी सिंह यादव, मंत्री अजीत कुमार उर्फ राजू, हिमांशु यादव, डा. अशोक गुप्ता, राकेश, अनुराग, अखिलेश यादव, मुजफ्फर अली कक्के, अशोक यादव सहित प्रमुख नेता मौजूद रहे।

मतदान कल, लेकिन जिले में अभी भी जमे हुये हैं वीआईपी
Tags: UP News, Badaun MP Constituency
Publised on : 15 April 2014  Time 19:48

बदायूं।  बदायूं 15 अप्रैल।  लोकसभा चुनाव में मतदान के कुछ घंटे शेष रहने के बावजूद बाहरी लोगों का बदायूं प्रेम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। अपने प्रत्याशियों के लिए चुनाव लड़ाने आए यह लोग होटलों और परिचितों के यहां शरण लिए हुए हैं। दिन भर इनकी गाडियां इलाकों में दौड़ती हैं। सकुशल चुनाव में इनकी वजह से अव्यवस्था फैल सकती है। लगभग सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशियों को चुनाव लड़ाने के लिए उनके समर्थक बाहर से आए हुए हैं। आमतौर पर यह परंपरा पहले से रही है पर चुनाव से पहले व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमानुसार इन्हें क्षेत्र से बाहर कर दिया जाता है। इस बार ऐसा नहीं हो सका है। पुलिस और फोर्स का ज्यादातर मूवमेंट देहात क्षेत्र में फ्लैगमार्च करके शातिरों का मनोबल तोडने का है पर वीआईपी गाडियों और लैपटॉप लिए घूम रहे वीआईपी लोगों पर इनका ध्यान बिल्कुल नहीं है। यह लोग दिन भर शहर से देहात तक घूमकर अपने प्रत्याशी के लिए माहौल बना रहे हैं। यह लोग जनता को मानसिक रूप से अपने प्रत्याशी के पक्ष में जोडने और संवेदनशील मुद्दों से उन्हें झकझोरने का काम कर रहे हैं। रात में इनका आशियाना शहर के महंगे होटल या किसी स्थानीय पदाधिकारी का घर होता है। सुबह प्रत्याशी के आवास या कैंप कार्यालय के बाहर इनकी वीआईपी गाडियों की लंबी श्रृंखला देखी जा सकती है। चुनाव के दिन यह बाहरी लोग किसी भी अव्यवस्था का वॉयस बन सकते हैं।
मामले में एसपी अतुल सक्सेेना ने कहा कि हम होटलों और सार्वजनिक स्थलों की चेकिंग करा रहे हैं। बाहरी लोगों को मतदान से पहले जिले से बाहर कर दिया जाएगा।

Notification: 19.03.2014
Nomination: 19-26 March 14
Withdrawal: 29.03.2014
Polling: 17.04.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET