U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
 
  नगीना  
 
Home>News>Election.14>Nagina

 
Uttar Pradesh - Nagina
Result Declared
Candidate Party Votes
YASHWANT SINGH Bharatiya Janata Party 367825
YASHVIR SINGH Samajwadi Party 275435
GIRISH CHANDRA Bahujan Samaj Party 245685
SHEESHRAM SINGH RAVI Peace Party 21334
BHAGWAN DASS RATHOR Mahan Dal 4581
SUNIL Independent 4328
SARIKA Aam Aadmi Party 3695
SHAMSHER Independent 3577
OMPRAKASH RAVI Shivsena 2967
TEJ SINGH Ambedkar Samaj Party 1845
ASARPAT SINGH Independent 1714
MANJU DEVI Lok Dal 1027
SHARISHTHA KUMAR SINGH Jai Maha Bharath Party 861
VINOD KUMAR Bahujan Mukti Party 852
None of the Above None of the Above 6470
Last Updated at 4:54 PM On 17/5/2014

 

धामपुर में रथ पर सवार मोदी आए जनता के द्वार

Publised on : 30 March 2014 Time: 20:24

धामपुर 30 मार्च लोकसभा चुनाव में भाजपा की प्रचार नीति ने विरोधी दलों के हौंसले पस्त कर दिए हैं। पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी हाइटेक रथों को पब्लिक हाथो हाथ ले रही है। गांव-गांव, गली-गली पहुंच रहे रथ को देखने के लिए लोगों में उत्सुकता है। रथ में लगी 32 इंच की एलसीडी स्क्रीन के जरिए सभी तक नरेंद्र मोदी के विचार सीधे पहुंचाए जा रहे हैं। भाजपा के प्रचार के इस अनूठे तरीके को मिल रहे जनसमर्थन से विरोधी दलों में बेचैनी है।

भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी की हाईटेक सोच के चलते लोकसभा चुनाव भी अब दिलचस्प हो गया है। कम समय मंे ही ज्यादा से ज्यादा लोगो तक भाजपा का एजेंडा मोदी की बात पहुंचाने के लिए नगीना लोकसभा क्षेत्र के नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, नहटौर, स्योहारा नूरपुर सहित पांचो विधानसभा क्षेत्र के 2354536 लाख आबादी के 1472892 हजार मतदाताओ तक सीधे रूवरू होगा। रथ में लगी 32 इंच की एलसीडी के माध्यम से 30 मिनट का नरेन्द्र मोदी के संदेश भी लोगो को भाजपा के पक्ष में मतदान करने को जागरूक करेगा। इस स्टोरी में केन्द्र अव तक की प्रदेश सरकारो द्वारा किए गए दावो की सच्चाई भी जनता के सामने लाई जाएगी। मोदी रथ के क्षेत्र में आने से एक और जहाॅ भाजपा चुनाव प्रचार में अन्य दलो से काफी आगे निकलती नजर रही है।

धामपुर। रथ की खासियत यह होगी कि यह जिस भी विधानसभा क्षेत्र में घूमेगा उस क्षेत्र का सम्पूर्ण डाटा भी नोट करेगा, कि क्षेत्र की अलग अलग कितनी जनसंख्या है? सड़क कच्ची है या पक्की? किस जाति के लोग निवास करते है? क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति का क्या शैडयूल है? उस क्षेत्र मंें समाचार पत्रो के प्रति पाठको का रूझान सहित इन्टरनेट की सुविधा है या नही इसका पूरा डाटा जुटाएगा।

छह अप्रैल को होगी नगीना लोकसभा क्षेत्र में मोदी की जनसभा

Publised on : 30 March 2014 Time: 20:24

धामपुर 30 मार्च भाजपा प्रत्याशी डा यशवंत सिह के समर्थन में भाजपा के पीएम इन वेटिंग नरेन्द्र मोदी की सभा केएम इंटर कालिज में 6 अप्रैल को होगी। सूत्रों के अनुसार मोदी की सभा को सफल बनाने के लिए शनिवार देर रात्रि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेई के गुप्त दौरे को इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपाईयो को अभी से दिन रात एक कर कार्यक्रम की सफलता में जुट जाने के निद्रेश भी दिए है।

गौरतलव है कि इस्से पूर्व नरेन्द्र मोदी की सभा 29 मार्च को प्रस्तावित थी। हाईकमान से देरी से सूचना देने के चलते प्रशासन ने मोदी की सभा में उमड़ने वाली लाखों लोगों की भीड़ के मद्देनजर इंतजाम करने से हाथ खड़े कर दिए थे। अब यह जनसभा छह अप्रैल को आयोजित होगी।

डा.भगवान दास नगीना से महानदल के उम्मीदवार
Tags: UP News, Nagina MP Constituency, Congress
Publised on : 13 March 2014 Time: 23:22

लखनऊ, 20 मार्च। लोकसभा चुनाव करीब आने के साथ-साथ बड़े राजनीतिक दल जहां अपनी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं छोटे सियासी दल भी अपनी ताकत का एहसास कराने की भूमिका तैयार करने में लगे हुए हैं।

इसीक्रम में उत्तर प्रदेश में महान दल ने कांगेस से हुए समझौते के बाद लोकसभा चुनाव में तीन सीटों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारने का फैसला किया है। पार्टी के राश्ट्रीय अध्यक्ष केषव मौर्या ने गुरूवार को राजधानी में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि एटा, बदांयू और नगीना तीन सीटों पर हम अपने प्रत्याषी उतारेगें।उन्होनें बताया कि नगीना सीट के लिए पूर्व सांसद डा.भगवान दास राठौर को उम्मीदवार होगें।
मौर्य ने बताया कि हमारा कांग्रेस पार्टी से इससे पहले भी 2009 में समझौता हो चुका किन्तु विधानसभा चुनाव के वक्त हमें तवज्जों न दिए जाने के कारण हमें इनका साथ छोड़ना पड़ा था। उन्होने कहा कि भाजपा से भी हमारी पार्टी समझौते की बात कर रही थी किन्तु कई बैठकों के बाद उन्होने समझौते को मना कर दिया और विलय करने की बात करने लगे जिससे हम लोगों का अस्तित्व खत्म हो जाता इसलिए हमारा उस पार्टी से तालमेल नहीं हो सका और बाद में हमने अपनी पुरानी पार्टी कांग्रेस से ही समझौता कर लिया।

Notification: 19.03.2014
Nomination: 19-26 March 14
Withdrawal: 29.03.2014
Polling: 17.04.2014
Counting: 16.05.2014

   Candidate

 
 
 
 
   
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET