नई
दिल्ली।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रीय
महासचिव दिग्विजय सिंह ने टीवी चैनल की
महिला पत्रकार अमृता राय के साथ रिलेशनशिप
स्वीकार कर ली है। ट्वीटर पर सिंह ने लिखा
है कि हां मेरे अमृता के साथ सम्बन्ध हैं।
उन्होंने कहा है कि वह दोनों शीघ्र ही
मैरिज करने जा रहे हैं।
ज्ञातव्य है कि 67
साल के दिग्गज कांग्रेस नेता दिग्विजय
सिंह और राज्य सभा टीवी की महिला पत्रकार
अमृता के बीच सम्बन्धों की एक वीडियों
क्लिप और कुछ अंतरंग फोटो सोशल मीडिया पर
वायरल हो गई हैं। दो दिन से चल रहीं इन
तस्वीरों पर जबाव देने के लिए बुधवार को
दिग्विजय सिंह और अमृता राय खुद ही सामने
आ गए। जहां सिंह ने अमृता के साथ
विवाहेत्तर सम्बन्धों को स्वीकार किया है
वहीं अमृता ने भी अपने पति से अलग रहने तथा
तलाक की प्रक्रिया जारी रहने की बात कही
है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच तलाक
होने के बाद वह सिंह से कानूनी रूप से
विवाह कर लेंगीं।
कांग्रेस नेता की
पत्नी आशा सिंह का गत साल कैंसर के कारण
निधन हो गया था। उनके चार बेटियां और दो
बेटे हैं।जबकि उनकी प्रेमिका अमृता अभी 40
साल की ही हैं। लेकिन इस युवा टीवी
पत्रकार के साथ शादी करने में उन्हें कोई
झिझक नहीं है। हालांकि दोनों की आशिकी काफी
पुरानी बतायी जाती है। टीवी पत्रकार अमृता
के पति प्रो. आनन्द प्रधान दिल्ली में ही
आईआईएमसी में कार्यरत हैं। दोनों के बीच
काफी समय से सम्बन्ध नहीं है और वे अलग
अलग रह रहे हैं। तलाक की एप्लीकेशन भी दोनों
ने सहमति से दी है। उधर प्रधान ने भी
फैसबुक पर लिखा है कि उन्हें अमृता के
निर्णय पर कोई आपत्ति नहीं है। क्योंकि वह
अपने भविष्य के लिए फैसला लेने के लिए
स्वतंत्र हैं। |