Loksabha Election 3rd fhase
 
U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  UP:तीसरे चरण में 11 बजे तक 24.63 प्रतिशत मतदान
मुलायम सिंह के क्षेत्र में मतदान की गति धीमी, भतीजे के क्षेत्र में सबसे तेज
Tags:  UP News , Loksabha Election 3rd fhase
Publised on : 24 April 2014  Time 12:05
 

Lucknow / लखनऊ। तीसरे चरण के मतदान में भी मतदाताओं द्वारा भारी उत्साह दिखाया जा रहा है। पूर्वान्ह 11 बजे तक प्रदेश की 12 लोकसभा सीटों पर 24.63 प्रतिशत मतदान हो चुका है। सबसे तेज मतदान फिरोजाबाद, आगरा और मथुरा में हो रहा है। इन तीनों लोकसभा क्षेत्रों में 11 बजे तक 28 प्रतिशत से अधिक मतदान हो चुका है। सबसे कम मतदान पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह के क्षेत्र एटा में 20.28 प्रतिशत हुआ है जबकि सबसे ज्यादा मुलायम सिंह के भतीजे अक्षय यादव के क्षेत्र फिरोजाबाद में 28.70 प्रतिशत मतदान हुआ है। हेमामालिनी और जयंत चौधरी के क्षेत्र मथुरा में 28.00 प्रतिशत, आगरा में 28.26 प्रतिशत मतदान हो चुका है। जबकि अकबरपुर, हरदोई और मैनपुरी में मतदान का प्रतिशत काफी कम है। मैनपुरी से सपा मुखिया मुलायम सिंह प्रत्याशी हैं।

आश्चर्य की बात यह है कि सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के क्षेत्र में अभी तक मतदाताओं ने मतदान में तेजी नहीं दिखायी है। अन्य क्षेत्रों के मुकाबले यहां मतदान की गति धीमी है। मैनपुरी में अभीतक मात्र 21 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसी तरह अकबरपुर और हरदोई में भी मतदान की गति धीमी है।

Statement
S. No. Parliamentary Constituency Poll Percentage
No Name
1 2 3 4
1 16 Hathras  26.40%
2 17 Mathura 28.00%
3 18 Agra  28.60%
4 19 FatehpurSikri 26.02%
5 20 Firozabad 28.70%
6 21 Mainpuri 21.00%
7 22 Etah 20.28%
8 31 Hardoi  21.80%
9 40 Farrukhabad 25.40%
10 41 Etawah  23.30%
11 42 Kannauj 25.60%
12 44 Akbarpur 20.40%
         
         
        Joint Chief Electoral Officer
         

 

इन्कम टैक्स अफसर के भाई, भाभी और मां की हत्या मुरादाबाद में लखनऊ मेल समेत चार ट्रेनों में लूट
देश में चल रही महापरिर्वतन की लहरः राजनाथ सिंह सात हजार किसानों ने गुजरात में की खुदकुशीःमुलायम
डिम्पल ने कन्नौज में किया रोड शो, भव्य स्वागत सपाइयों का स्टेटिक टीम पर हमला, दो सिपाही घायल
लर्निंग डिस्एबिलिटी का उपचार है होम्योपैथी में- डा. वर्मा देश युग परिवर्तन की ओर बढ़ रहा हैः ड़ा. कृष्ण गोपाल

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET