|
Lucknow
/ लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के मतदान के
लिए सभी 12 संसदीय क्षेत्रों में मतदाताओं
की भारी भीड़ उमड़ी और शाम छह बजे तक करीब
60.12 प्रतिशत मतदान हुआ। 46 स्थानों पर
ई.वी.एम. में शिकायत देखने को मिला। 15
जनपदों के 12 लोकसभा सीटों पर लगभग 2.03
करोड़ मतदाताओं में से 1.22 करोड़ मतदाताओं
ने अपने मतों का प्रयोग किया।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश
सिन्हा ने राजधानी में पत्रकारों को बताया
कि इस चरण में पिछले लोकसभा चुनाव की
अपेक्षा लगभग 14 प्रतिशत अधिक मतदान हुआ।
इस चरण के चुनाव में सबसे अधिक 66 प्रतिशत
मतदान फिरोजाबाद सीट पर हुआ जबकि इटावां
सीट के लिये सबसे कम 56.30 प्रतिशत मतदान
रिकार्ड किया गया।अन्य सीटों में मथुरा
संसदीय क्षेत्र में 63.80, कन्नौज में
63.48, फतेहपुर सिकरी में 61.27, मैनपुरी
में 60.80, एटा में 59.80, आगरा में
59.80, फरुखाबाद में 59.60, हाथरस में
57.20, हरदोई में 56.90 और अकबरपुर संसदीय
क्षेत्र में 56.54 फीसदी मतदान दर्ज किया
गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि शाम
छह बजे के बाद भी जो लोग मतदान केंद्रो पर
लाइन में खड़े थे, उनको वोट देने का अवसर
दिया गया। ऐसे में मतदान का प्रतिशत और बढ़
सकता है।सिन्हा ने कहा कि छिटपुट घटनाओं
को छोड़कर इस चरण का मतदान शांतिपूर्वक
सम्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि लगभग 46
स्थानों पर ईवीएम के बारे में मामूली
शिकायतें प्राप्त हुई थीं। इन मतदेय स्थलों
की मशीने तत्काल बदल कर सुचारू रूप से
मतदान कराया गया।इस चरण के मतदान हेतु
ईवीएम की कुल 23,090 कंट्रोल यूनिट और
27,106 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया गया।
12 बूथ स्थलों पर मतदाताओं ने नहीं किया
मतदान
मुख्य निर्वायन अधिकारी श्री सिन्हा ने
बताया कि तीसरे चरण में 15 जिलों के 12
लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में विभिन्न 12
बूथों पर मतदाताओं ने स्वेच्छा से अपने मत
का प्रयोग नहीं किया।
Statement |
S. No. |
Parliamentary Constituency |
Poll Percentage |
No |
Name |
1 |
2 |
3 |
4 |
1 |
16 |
Hathras |
57.20% |
2 |
17 |
Mathura |
63.80% |
3 |
18 |
Agra |
59.80% |
4 |
19 |
FatehpurSikri |
61.27% |
5 |
20 |
Firozabad |
66.00% |
6 |
21 |
Mainpuri |
60.80% |
7 |
22 |
Etah |
59.80% |
8 |
31 |
Hardoi |
56.90% |
9 |
40 |
Farrukhabad |
59.60% |
10 |
41 |
Etawah |
56.30% |
11 |
42 |
Kannauj |
63.48% |
12 |
44 |
Akbarpur |
56.54% |
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
|
Joint Chief Electoral Officer |
|
|
|
|
|
|