U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  फंदे से लटकता मिला छात्र का शव, आत्महत्या की आशंका
Tags:  UP News
Publised on : 17 April 2014  Time 20:49
 

Lucknow लखनऊ, 17अप्रैल।  निगोहां इलाके में बुधवार देर शाम संदिग्ध परिस्थतियों में इण्टर के छात्र का शव उसके घर से कुछ ही दूरी पर पेड़ केे फंदे से लटका मिला। पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है, जबकि घटनास्थल या उसके घर से सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे आत्महत्या का कारण स्पष्ट हो सके। फिलहाल, पुलिस आत्महत्या का कारण पता लगाने के लिए परिवार वालों से पूछताछ करने में लगी है।
पुलिस के मुताबिक, निगोहां में रहने वाले रामसजीवन का 18 वर्षीय लड़का अमित कुमार उर्फ अनुज इण्टर का छात्र था। बुधवार देर शाम गांव के कुछ लोगों ने उसके परिवार वालों को उसका शव घर के पास लगे पेड़ से फंदे से लटका होने की सूचना दी। इस सूचना ने परिवार वालों को हैरत में डाल दिया। परिवार वाले वहां पहुंचे तो अनुज का शव देख उनके होश उड़ गए। गांव वाले भी वहां पहुंच गए। उन्होंने पुलिस को घटना की जानकारी दी, जिस पर वहां पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने उसके घर व घटनास्थल के आसपास का मुआयना किया पर सुसाइड नोट नहीं मिला, जबकि पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही है। पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है पर वह खुदकुशी का कारण पता नहीं लगा सकी है।

संतरविदासनगर में ट्रक ने चार को रौंदा, मौत

लखनऊ। संतरविदासनगर जिले के औराई क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए चार लोगों की मौत हो गई। इस घटना से नाराज़ लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया, जिसकी सूचना मिलने पर वहां पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई करने का आश्वासन देकर शांत कराया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया, जबकि ट्रक चालक को पुलिस अब तक पकड़ नहीं सकी है।

पुलिस के मुताबिक, औराई तिराहे के पास गुरूवार सुबह करीब पांच बजे ट्रक (यूपी 44 सी 3490) व (एचआर 55 टी 2125) के बीच टक्कर हो गई। ट्रक चालक जब तक ट्रक को काबू में कर पाते तब तक ट्रक बेकाबू होकर सड़क के किनारे सो रहे 30 वर्षीय पारस सोनकर, 22 वर्षीय गोपाल सोनकर, 20 वर्षीय अशोक सोनकर और 18 वर्षीय शिवा सोनकर को रौंदते हुए निकल गए। गंभीर रूप से घायल होने के कारण चारों की मौत हो गई। ट्रकों के चालक वहां से फरार हो गए।  घटना से नाराज़ लोगों ने जाम लगाकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। हादसे की जानकारी मिलने पर वहां पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माने। पुलिसकर्मियों ने पुलिस अधिकारियों को इसकी जानकारी दी, जिस पर वहां पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


नौकरी के नाम पर करोड़ों ठगने वाला गिरफ्तार
लखनऊ। गोण्डा के एफसीआई विभाग में नौकरी लगवाने के नाम पर अब तक कई लोगों से एक करोड़ रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को राजधानी लखनऊ के पीजीआई इलाके की पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के मुताबिक, अपने साथी मनोज कुमार श्रीवास्तव और रामनाथ के साथ मिलकर बेरोजगार लोगों से एफसीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर अब तक करोड़ों की ठगी कर चुके रामधारी यादव को बुधवार को केकेसी चैराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। अम्बेडकरनगर के मालीपुर क्षेत्र के रहने वाले रामधारी ने बताया कि साल 2005 से लेकर 2009 तक उसने पीजीआई में रहने वाले अपने साथी मनोज कुमार श्रीवास्तव और गोण्डा के एफसीआई विभाग की काॅलोनी में रहने वाले रामनाथ के साथ मिलकर अब तक 40 से अधिक लोगों को गोण्डा के एफसीआई विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देकर एक करोड़ से भी ज्यादा रूपए ठगे हैं।

निष्कासित हुए भाकपा के राज्य काउन्सिल सदस्य
लखनऊ। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(भाकपा) के राज्य सचिव मंडल ने डा. आनंद प्रकाश तिवारी (वाराणसी) को पार्टी निष्कासित कर दिया है।
भाकपा राज्य सचिव डा. गिरीश द्वारा जारी एक बयान में बताया है कि डा. तिवारी जो कि पार्टी की राज्य काउन्सिल सदस्य थे, गत कुछ दिनों से निरंतर पार्टी विरोधी एवं निरंकुश गतिविधियों में संलिप्त थे। वे सोशल साइट्स पर पार्टी की नीतियों की खुले तौर पर आलोचना कर रहे थे। यह भी संज्ञान में आया है कि उन्होंने ‘आप’ की टिकट के लिये आवेदन किया और उसके लिए साक्षात्कार भी दिया। इतना ही नहीं उन्होंने इस साक्षात्कार की रिपोर्ट फेस बुक पर भी प्रकाशित की।उन्होने बताया कि भाकपा की वाराणसी जिला काउन्सिल ने भी उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियों की लिखित शिकायत भेजी है। जिसका संज्ञान लेते हुए पार्टी ने उन्हें निष्कासित कर दिया है।

 

आंवला में वोट न डालने से क्षुब्ध युवक ने आत्मदाह किया संवाद के अभाव में होते हैं हिन्दू मुस्लिम के बीच दंगे
रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET