U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  UP के अन्तिम चरण में 54.21 प्रतिशत मतदान
Tags: Peace full election in last phase, Varanasi poll 55.22 %
Publised on : 12 May 2014  Time 18:12
 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का चुनाव आज छिटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्वक संपन्न होगया। सूबे के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार इस चरण के 18 सीटों के लिए औसतन 54.21 प्रतिशत दर्ज किया गया। पिछले चुनाव में इन सीटों के लिए 46.21 प्रतिशत मतदान हुआ था।
आज अंतिम चरण मतदान के बाद भाजपा के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेन्द्र मोदी सपा मुख्यिा मुलायाम हिसं आ आम आदमी पार्टी के अरविन्द केजरीवाल समेंत 328 उम्मींदवार के भाग्य ईवीएम में कैद हो गये।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा के अनुसार अंतिम चरण का सर्वाधिक 59.50 प्रतिशत मतदान महराजगंज संसदीय क्षेत्र के लिए हुआ जबकि सबसे कम 50.60 फीसदी वोट बांसगांव (स.ु) संसदीय क्षेत्र में डाले गये।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा के अनुसार इस चरण में सूबे के 14 जिलों की 18 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हुआ। यह सीटें महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, लालगंज, आजमगढ़ घोसी, सलेमपुर, बलिया, जौनपुर, मछलीशहर, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, डुमरियागंज, मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज हैं।
इनमें वाराणसी में सबसे अधिक 42 और बासगांव में सबसे कम 12 प्रत्याशी मैदान में हैं। इसके अलावा महराजगंज और मिर्जापुर से 23 प्रत्याशी, कुशीनगर, लालगंज, राबर्ट्सगंज से 14 प्रत्याशी, चंदौली, जौनपुर से 21 प्रत्याशी, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, मछलीशहर से 15 प्रत्याशी और आजमगढ़ घोसी, गाजीपुर से 18 प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा सलेमपुर से 13, डुमरियागंज से 17 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।

हुई कुछ छिटपुट घटनाएं
 

चंदौली में बबुरी मतदान केन्द्र के बार सपा के लैपटाप के प्रयोग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। महराजगंज के विशुनपुर केन्द्र पर गैस सिलेण्डर के रिसाव से एक महिला के घायल होने,वाराणसी के आदमपुर थाने का घेराव,बलिया में सपा व भाजपा कार्यकर्ताओं की झड़प,गोरखपुर में फर्जी मतदान होने जैसे मामूली घटनाए हुई।
लालगंज के निजामाबाद बूथ संख्या 171 तथा सलेमपुर के बेल्थरा 231 बूथ पर लोगों ने स्वेच्क्षा से मतदान नहीं किया। मतदान के दौरान 63 शिकायतें ईवीएम के खराब होने की प्राप्त हुई। वहीं मुख्य निर्वाचन अधिकारी में 54 शिकायतें मिली जिसमें ईवीएम खराबी, फर्जी व धीमी गति से मतदान, अथवा मतदाता सूची में नाम न होने की थी। इलाहाबाद व भदोही के एक एक बूथों पर हुए पुर्नमतदान में क्रमशः 47.70 तथा 53 प्रतिशत मतदान हुआ।

18 सीटों पर मतदान प्रतिशत

1. डुमरियागंज - 53.00, 2. महाराजगंज - 59.54, गोरखपुर-53.89, कुशीनगर - 55.20, देवरिया - 53.30, बांसगांव- 50.60, लालगंज- 56.00, आजमगढ़ - 55.40, घोसी - 53.92, सलेमपुर - 51.80, बलिया - 53.94, जौनपुर - 52.80, मछलीशहर - 52.22, गाजीपुर - 54.60, चन्दौली - 57.24,  वाराणसी - 55.22, मिर्जापुर - 53.64, राबर्ट्सगंज - 54.00

 

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET