U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  Behraich: बारात निकासी के दौरान हादसा, सात की मौत, 16 घायल
Tags: Nanpara, Behraich,
Publised on : 12 May 2014  Time 19:22
 

नानपारा (बहराइच)। बारात निकासी की रस्म पूरी कराने जा रहीं महिलाओं और बच्चों को एक बेकाबू जीप ने रौंद दिया। इससे तीन बच्चों समेत सात लोगों की मौत हो गई जबकि 16 लोग घायल हो गए। मृतकों में दूल्हे की बहन भी शामिल है। हादसे के बाद गांव में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया है। घायल जीप चालक को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराया गया है।

यूपी वेब न्यूज संवाददाता के अनुसार बेचईपुरवा गांव निवासी फूलचन्द के बेटे अनिल कुमार वर्मा की बारात की निकासी सोमवार सायं हो रही थी। परिवार की महिलाएं और रिश्तेदार बारात की निकासी रस्म पूरी करने के लिए कुंआ पूजने गांव के बाहर जा रही थीं। रास्ते में नहर पटरी पर बहादुरपुरवा की ओर से आ रही तेज रफ्तार जीप ने महिलाओं और बच्चों को रौंद दिया। बाद में जीप आगे जाकर एक खम्भे से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मोके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोगों ने अस्पताल जाकर दम तोड़ दिया। इसके अलावा 16 अन्य लोग घायल हुए हैं। घटना की जानकारी होने पर सीओ और प्रभारी निरीक्षक तत्काल मौके पर पहुंच गए।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET