U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

उप्र के दस सीटों पर 65 प्रतिशत मतदान,
  146 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम में बंद
Tags: UP, west UP Election, EVM, atack on Satpal Singh ex Police Commissioner Mumbai
Publised on : 10 April 2014  Time 20:35
 

Meerut मेरठ/ Lucknow लखनऊ, 10 अप्रैल। उत्तर प्रदेश की दस लोकसभा सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़कर प्रथम चरण का मतदान आज सम्पन्न हो गया। चुनाव आयोग के अनुसार शाम छह बजे तक 64.95 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। हालांकि लाइन में खड़े लोगों का मतदान छह बजे के बाद भी जारी रहा। ऐसे में मतदान के प्रतिशत में और इजाफा होने की संभावना है।
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी उमेश सिन्हा ने साढ़े सात बजे पत्रकारों को बताया कि सहारनपुर लोकसभा सीट के लिए सबसे अधिक 73.43 फीसदी मतदान हुआ जबकि बुलंदशहर में सबसे कम 57.10 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस तरह पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार लगभग 14 फीसदी अधिक मतदान हुआ। पिछले विधानसभा के चुनाव में इन क्षेत्रों से 63.78 प्रतिशत मतदान हुआ था।सिन्हा के अनुसार शाम छह बजे तक पश्चिम उप्र के 11 जिलों में पड़ने वाले इन दस सीटों में अलीगढ़ जिले में 61.60, बागपत में 67.20, बिजनौर में 66.05, गौतमबुद्धनगर में 62.67, गाजियाबाद में 60, मेरठ में 63.80, मुजफ्फरनगर में 68.27, हापुड़ में 61 और शामली जिले में 69.40 प्रतिशत मतदान हुआ।
उन्होंने बताया कि इन दस क्षेत्रों के 1.74 करोड़ मतदाताओं में से 1.12 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में पहले चरण हेतु आज सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ जो प्रातः दौ बजे तक 11.44 प्रतिशत रहा। बाद में 11 बजे तक यह प्रतिशत बढ़कर 25.24, एक बजे तक 38.01, तीन बजे तक 50.97, पांच बजे तक 60.36 और अंत में छह बजे तक 64.95 फीसदी दर्ज किया गया।

कई मतदान केंद्रों पर मतदान का बहिष्कार
कई मतदान केंद्रों से मतदान के बहिष्कार की भी खबरें हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार आज के मतदान में कुल 04 पोलिंग स्टेशनों पर मतदाताओं द्वारा विभिन्न कारणों से स्वेच्छा से मतदान नहीं किया गया। अलीगढ़ लोकसभा के 72 बरौली विधान सभा क्षेत्र के पोलिंग स्टेशन संख्या 6 एवं 7 ताजपुर तथा 75 कोल विधान सभा क्षेत्र का पोलिंग स्टेशन संख्या 248 सोनट एवं 01 सहारनपुर लोकसभा क्षेत्र के 01 बेहट विधान सभा क्षेत्र का 123, शाहपुर पोलिंग स्टेशन। उधर बुलंदशहर के गाव खैरपुर व शिकारपुर आदि क्षेत्र में लोगों द्वारा भी विकास कार्य को लेकर मतदान का बहिष्कार करने की खबर रही । बताया जाता है कि अफसरों व जनप्रतिनिधियों ने उन्हें मनाने की काफी कोशिश की लेकिन वे देर तक अपने जिद पर अड़े रहे। खुर्जा के मदनपुर, दरौली से भी चुनाव बहिष्कार की सूचना मिली है। इसके अलावा मुजफफरनगर व कैराना क्षेत्र के कुछ गावों में भी मतदान का बहिष्कार किया गया।
3,656 मतदान केंद्र रहे संवेदनशील
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इस चरण में 16,913 मतदान केंद्र हैं जिनमें से 16788 मुख्य मतदान केंद्र तथा 125 सहायक मतदान केंद्र हैं। इनमें 3,656 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किये गये हैं। मतदान के लिए ईवीएम की 18,395 कंट्रोल यूनिट तथा 21,989 बैलेट यूनिट का प्रयोग किया जाएगा। चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराने के लिए 1,86,264 मतदाता कर्मियों की तैनाती की गई है।
सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त
उमेश सिन्हा ते बताया कि प्रथम चरण के मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संचालित करने के लिए आयोग द्वारा व्यापक व्यवस्था की गयी थी। आयोग ने इस चरण के मतदान हेतु 10 सामान्य प्रेक्षक, 10 व्यय प्रेक्षक, 02 पुलिस प्रक्षक, एक जागरूकता प्रेक्षक तथा 2,365 माइक्रो प्रेक्षक तैनात किये गये हैं। इसके अतिरिक्त 1,296 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 158 जोनल मजिस्ट्रेट तथा दस स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाये गये हैं। सुरक्षा की दुष्टि से केंद्रीय बलों के अतिरिक्त 36,698 पुलिस कर्मियों तथा 39,276 होमगार्ड की तैनाती की गई है।

UP Polling: तीन बजे तक 51  प्रतिशत मतदान

राज्य मुख्यालय पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार दोपहर बाद तीन बजे तक 10 सीटों पर 51 प्रतिशथ मतदान हुआ है। मतदान की गति काफी तेज रही है। मुजफ्ऱनगर, सहारनपुर, कैराना में मतदान के प्रति सबसे ज्यादा उत्साह देखने को मिला है।

होमगार्ड कमाण्डेंट समेत दो की मौत

मतदान के दौरान मुजफ्फरनगर संसदीय क्षेत्र में दो लोगों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बरेली होमगार्ड के कंपनी कमाण्डर महेश चन्द्र शर्मा की खतौली में ड्यूटी थी। ड्यूटी के दौरान ही उन्हें उनके सीने में दर्द हुआ। कुछ ही देर में हृदय गति रुकने से उनकी मौत हो गई। जबकि जानसठ क्षेत्र के दलपत मीरापुर गांव में वोट डालने के लिए लाइन में लगे एक व्यक्ति की  हार्ट अटैक से मौत हो गई।

पश्चिम में एक बजे तक 40 प्रतिशत मतदान, सहारनपुर आगे

पश्चिम उत्तर प्रदेश की सभी दस सीटों पर मतदाआतों में भारी उत्साह है। मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ रहा है। एक बजे तक 41.56 प्रतिशत तक मतदान हो चुका है। इससे माना जा रहा है कि सायं तक मतदान का प्रतिशत 70 से आगे पहुंच जाएगा। सबसे मतदान का सूचना सहारनपुर से है। सहारनपुर में एक बजे तक 48 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं। जबकि मुजफ्फरनगर में 41.56 प्रतिशथ, बिजनौर में 42 प्रतिशत, कैराना में 46 प्रतिशत, बागपत में 39 प्रतिशत, बुलन्दशहर और अलीगढ़ में 31 प्रतिशथ, गाजियाबाद में 33 प्रतिशत, मेऱठ में 42 प्रतिशत गौतमबुद्धनगर में 35 प्रतिशत वोट पड़ चुके हैं।

हमला सुनियोजित थाः सत्यपाल सिंह

भाजपा प्रत्याशी डा सत्यपाल सिंह के अनुसार उनके ऊपर किया गया हमला सुनियोजित था। यह पूरी प्लानिंग के साथ किया गया था। एक पोलिंग स्टेशन के बाहर मीडिया से बातचीत करते हुए सिंह ने बताया कि उनपर जानलेवा हमला किया गया था। इसकी पहले से तैयारी थी। उन्होंने बताया कि हमलावरों के हाथों में लाठी डण्डे और फावड़े थे उन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई थी. सिंह ने कहा कि इसमें पुलिस और प्रशासन भी शामिल था। क्योंकि पोलिग स्टेशन के भीतर लाठी डण्डे और फावड़े लेकर लोगों का का पहुंच जाना आश्चर्य की बात है। पुलिस ने उन्हें क्यों नहीं रोका। यह पूरी तरह पुलिस प्रशासन का फैल्योर है।

पूर्व पुलिस कमिश्नर ने बताया कि उन्होंने जनता की सेवा और पुलिसकर्मियों की स्थिति में सुधार करने केलिए खाकी छोड़कर खादी पहनी है। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें हमलों से कोई डर नहीं है क्योकि वह पुलिस में रहे हैं। इस तरह की घटनाएं पुलिस वालों के साथ होती रहती हैं। उन्होंने क्षेत्र के बड़े नेता की ओर इशारा करते हुए कहा कि उन्होने भेड़ की ऊन की तरह यहां की जनता से वोट लिये और पलट कर नहीं देखा। बागपत क्षेत्र अत्यधिक पिछड़ा हुआ है। यह जिला प्रदेश के सबसे पिछड़े जिलों में शामिल है।

डीएम एसपी ने नहीं सुनी सत्यापल सिंह की बात

मतदान केन्द्र पर हमल के बाद भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने जब जिलाधिकारी और एसपी बागपत से बात की तो उन्होंने उनका पक्ष ही नहीं सुना। प्रत्याशी के अनुसार दोनों अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से नहीं लिया। केवल डीआईजी ने ही ठीक रिस्पांस दिया। अधिकारियों के इस व्यवहार से सत्यापाल सिंह हैरान हैं।

बागपत में एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल पर हमला

बागपत संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार मुम्बई के एक्स पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह पर हमला हुआ है। एक मतदान केन्द्र पर कब्जे की सूचना पर मौके पर पहुंचे सत्यपाल सिंह पर राष्ट्रीय लोकदल रालोद के कार्यकर्ताओं ने हमला किया। कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले पर पथऱाव किया। हालांकि Satyapal Singh को कोई चोट नहीं आयी है लेकिन हमला उन्हें निशाना बनाकर किया गया था।

उत्तर प्रदेश समाचार सेवा के पश्चिम उत्तर प्रदेश संवाददाता के अनुसार सत्यपाल सिंह को सूचना मिली थी कि बडौत थाना क्षेत्र के मलकपुरा पोलिंग स्टेशन पर रालोद कार्यकर्ताओं ने कब्जा कर लिया है। सूचना पर मौके पर पहुंचे पूर्व पुलिस कमिश्नर और भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह पर मतदान के केन्द्र के बाहर ही रालोद कार्यकर्ताओं ने हमला कर दिया। उन्होंने काफिले पर जमकर पथऱाव किया।

दस बजे तक हुआ 13 प्रतिशत मतदान, ईवीएम खराबी पर हंगामा

Publised on : 10 April 2014  Time 11:15

वेस्ट यूपी में लोकसभा की दस सीटों के लिये गुरुवार सुबह शांतिपूर्वक मतदान शुरु हो गया है। पहले एक घंटे में कहीं से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह दस बजे तक दस सीटों पर लगभग 13 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। गन्ना और किसान राजनीति के लिए मशहूर पश्चिम की इन दस सीटों पर देश भर की निगाहें लगी हैं क्योंकि गत दिनों इस इलाके की शांति को साम्प्रदायिकता का ग्रहण लगा था। हालांकि कई स्थानों से ईवीएम खराब होने की सूचना मिली है। बागपत में भाजपा के प्रत्याशी पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह ने सुबह ही अपना वोट डाल दिया।

नोएडा में भाजपा और सपा में झड़प

गौतमबुद्धनगर संसदीय सीट पर ग्राम मुलक में भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं के बीच वोट डालने को लेकर विवाद हो गया। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ता आपस मे भिड़ गए। किसी तरह मामले को शांत किया गया है।

मुजफ्फरनगर और सहारनपुर में ईवीएम खऱाब

मुजफ्फरनगर के फुगना और डूंगर मे तथा सहारनपुर के नानौता में ईवीएम मशीनें खराब होने की सूचना मिली है। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने नई ईवीएम मंगाकर मतदान शुरु कराया है।

रामनवमी जुलूस को लेकर कानपुर में बवाल, दुकानें फूंकी, Kalve Javvad की गिरफ्तारी पर कानपुर के मौलाना नाराज
भाजपा को झटका, अशोक प्रधान सपा में शामिल रंगरेलियों में खलल डालने पर महिला ने पति को पीटा
चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी तीसरे मोर्चे को मिलेगा बहुमत: मुलायम
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET