U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

 
  बनारसः बीएचयू गेट पर भाजपा ने दिया धरना
गंगा आरती में शामिल नहीं होंगे मोदी, मांगी माफी
Tags: BHU Banaras, BJP Dharna
Publised on : 08 May 2014  Time 15:47
 

वाराणसी,08मई। बेनियाबाग में नरेन्द्र मोदी को जनसभा की अनुमति नहीं देने पर भाजपा ने गुरुवार को काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के गेट पर धरना दिया। पार्टी ने सुबह 11 बजे से धरना शुरु करके 2 बजे धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान धरने पर कई हजार कार्यकर्ता बैठे। धरने का नेतृत्व अरुण जेटली, अमित शाह और अनन्त कुमार ने किया। पार्टी नेताओं ने जिला प्रशासन पर भेदभाव का आरोप लगाया है। पार्टी नेताओं ने जिलाधिकारी प्रांजल यादव को हटाने की निर्वाचन आयोग से मांग की है। उधर पार्टी प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी ने गंगा आरती में शामिल होने से इनकार करते हुए मां गंगा से माफी मांगी है।

जिला प्रशासन और भाजपा के बीच टकराव की शुरुआत कल उस समय हुई जब अन्तिम समय में यह बताया गया कि गुरुवार को भाजपा बेनियाबाग में प्रस्तावित रैली नहीं कर पाएगी। उसे दूसरे स्थान पर रैली करने की अनुमति दी गई। इसके साथ ही कहा गया कि मोदी चाहे तों गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं। प्रशासन के इस फैसले से भाजपा भड़क गई और पार्टी ने फैसले के विरोध में बीएचयू गेट पर धरने का फैसला कर लिया। लेकिन जिला प्रशासन टस से मस नहीं हुआ। जिला प्रशासन ने कहा कि उन्होंने कहा सुरक्षा कारणों से मोदी की सभा की परमिशन रद्द की है। जिला प्रशासन ने आईबी के सिक्यूरिटी अलर्ट का भी हवाला दिया। पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं ने कहा कि जिलाधिकारी सपा सरकार के इशारे पर काम कर रहे हैं।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET