U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

   दूसरे चरण का मतदान कल,आज थमेगा तीसरे चरण का प्रचार
Tags: Election second fase
Publised on : 07 April 2014  Time 19:15
 

नई दिल्ली, 08 अप्रैल।  सोलहवीं लोकसभा हेतु सोमवार को शुरू हुए चुनावी नवरात्र का दूसरा दिन 9 अप्रैल को है। इस दिन 5 राज्यों में 7 सीटों के लिए मतदान होगा। इस बीच लोकतंत्र के इस महापर्व के तीसरे चरण का प्रचार आज शाम पांच बजे थम जाएगा। तीसरे चरण में दिल्ली समेत चैदह राज्यों की 91 सीटों के लिए दस अप्रैल को मतदान होना है।     
   बुधवार को अरुणाचल प्रदेश में लोकसभा की दो सीटों, पश्चिम और पूर्व पर वोट पड़ेंगे। साथ ही बाहरी मणिपुर, मिजोरम और नगालैंड में एक-एक सीट पर मतदान होंगे, जबकि मेघालय में शिलांग व तुरा सीट के लिए मतदान होगा।
    अरुणाचल पश्चिम सीट से कांग्रेस के वर्तमान सांसद ताकम संजोय, आम आदमी पार्टी के हाबंग पाएंग व भाजपा के किरेन रीजिजू चुनाव मैदान में हैं। अरुणाचल पूर्व से भाजपा ने तापिर गाओ और कांग्रेस ने निनोंग एरिंग को खड़ा किया है। इसी दिन अरुणाचल प्रदेश की साठ सीटों वाली विधानसभा के लिए भी वोट डाले जायेंगे। 
   दूसरे चरण में मणिपुर (बाहरी) लोकसभा सीट पर मतदान होगा। यहां आम आदमी पार्टी से एम.खामचिनपोऊ जोऊ, भाजपा से प्रो. गंगमूमई कामेई, कांग्रेस से थांगसो बाइते और नागा पीपल्स फ्रंट के टिकट पर  सोसो लोरहो चुनाव मैदान में हैं। मिजोरम की सीट अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। यहां से आप के माइकल मंजुआला, कांग्रेस के सी.एल. रुआला के अलावा संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा उम्मीदवार के रूप में रॉबर्ट रोमाविया रोएटे हैं। नगालैंड से के.वी. पूसा को कांग्रेस, नैफियू रियो को भाजपा व अखेई आचुमी को एसपीएल(आई) ने टिकट दिया है।
  मेघालय में शिलांग से आम आदमी पार्टी के आर्मेरिंगटन खारशींग, भाजपा के शिबुन लिंगदोह, सीपीआई के रिचर्ड डी शाबोंग, कांग्रेस के विंचेंट एच.पाला, आईएनडी से प्रेचर्ड बी.एम. बसाईयावमोइट और यूडीपी से पॉल लिंगदोह चुनाव मैदान में हैं। वहीं तुरा सीट से भाजपा ने पुरनो एजिटोक संगमा और कांग्रेस ने डेरल विलियम चेरन मोमिन को चुनाव मैदान में उतारा है। 
    दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए दस अप्रैल को होने जा रहे मतदान के लिए दिल्ली समेत चैदह राज्यों की 91 सीटों के लिए आज शाम पांच बजे प्रचार थम जाएगा। 
 तीसरे चरण में 10 अप्रैल को दिल्ली की सभी सात सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इसी दिन उत्तर प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र और हरियाणा की 10-10 सीटों पर भी मतदान होगा। साथ ही इस चरण में मध्य प्रदेश की नौ, बिहार की छह, झारखंड की चार सीटों के अलावा छत्तीसगढ़ जम्मू-कश्मीर और चंडीगढ़ की एक-एक सीट पर मतदान होगा। 
   इसी चरण में केरल की सभी 20 सीटों पर मतदान होगा। इस दिन झारखंड में पांच सीटों के लिए मतदान होना था, लेकिन नवरात्र के जुलूश के कारण निर्वाचन आयोग ने हजारीबाग संसदीय क्षेत्र में मतदान की तिथि बदलकर अब 17 अप्रैल कर दी है।  
 गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी पंचायत के लिए इस चुनावी नवरात्र का शानदार आगाज सोमवार को हुआ। पहले चरण में पूर्वोत्तर के त्रिपुरा की एक सीट पर 85 प्रतिशत मतदान हुआ जबकि असम में लोकसभा की पांच सीटों पर 76 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मतदान शांतिपूर्ण रहा। उग्रवादियों का क्षेत्र होने के बावजूद मतदान के दौरान कहीं से किसी बड़ी अप्रिय घटना की खबर नहीं रही। 
 

चुनाव बाद सपा सरकार  भरभराकर गिर जाएगीः वाजपेयी  
भाजपा के घोषणा पत्र में किसानों-मजदूरों का जिक्र नही दो मीडियाकर्मी छह माह के लिए जिलाबदर
Etawah:दुराचार के बाद किशोरी की हत्या, शव को जलाया आप को एक भी सीट नहीं मिलेगीः कल्याण सिंह
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET