U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

   Varanasi  में Modi की Rally पर रोक, भाजपाई धरने पर बैठे
Tags: MLA Syamdev Raychaudhary
Publised on : 07 May 2014  Time 20:15
 

वाराणसी, 7 मई। भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री उम्मीदवार व वाराणसी से प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी की बेनियाबाई पार्क में प्रशासन द्वारा जनसभा करने की अनुमति न मिलने पर आक्रोशित भाजपा विधायक श्यामदेव राय चैधरी संग सैकड़ो कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए।
धरने पर बैठे सैकड़ो आक्रोशित भाजपाई ‘मोदी तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं कि गगन भेदी नारे भी लगा रहे हैं। विधायक के धरने पर बैठने के बाद प्रशासन के पसीने छूटने की खबर है। निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव का कहना है आईबी के रिपोर्ट के आधार पर मोदी की बेनियाबाग में सभा करने पर माहौल बिगड़ने तथा उनके सुरक्षा को लेकर खतरा है। जिसके मद्देनर उक्त स्थान पर रैली की अनुमति नहीं दी जा सकती। कहा कि प्रशासन कटिंग मेमोरियल कालेज में रैली करने के लिए परमिशन देने को तैयार है।
जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक सामने रायफल क्लब में बैठे विधायक दादाने कहा कि चुनाव निर्वाचन अधिकारी प्रांजल यादव निष्पक्षता के साथ चुनाव नहीं कराने चाहते। ये सपा नेताओं के इशारे पर भाजपा के वाराणसी प्रत्याशी नरेन्द्र मोदी को जनसभा करने से रोक रहे है। विधायक ने कहा कि अगर रैली करने की अनुमति नहीं मिलती है भाजपाई आमरण अनशन बैठने का तैयार हैं।
उल्लेखनीय है कि 08 मई को नरेन्द्र मोदी की वाराणसी संसदीय क्षेत्र में दो जनसभाएं होना सुनिश्चित था। एक रैली रोहनियां के जगतपुर डिग्री कालेज में साय 4 बजे होना तय है, दूसरी रैली शहर में बेनियाबाई बाग पार्क में करने के लिए भाजपा ने प्रशासन से अनुमति मांगी थी, जिसे निर्वाचन अधिकारी ने सुरक्षा की हवाला देकर देने से इंकार कर दिया है।

Girl friend से छेड़छाड़ की विरोध किया तो चाकू मारा देश को देंगे मजबूत सरकारः नरेन्द्र मोदी
लखनऊ के वाटर पार्क में छात्रा से छेड़छाड़, हमला यूपी में बूथ कैप्चरिंग रोकने में आयोग नाकामः मोदी
Leaders की love story एण्ड social media का आइना ओएसडी ने छोड़ा साथ live-in-relationship में आय तिवारी
रुद्रप्रयागः आज खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट रामदेव योग से अब शादी, हनीमून और मैरीज बयूरो का....
Digvijay ने Amrita से relationship स्वीकारी Extra-marital relationship:दिग्विजय सिंह को हो सकती है सजा

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET