U.P. Web News
|
|
|
|
|
|
|
|
|
     
   News  
 

   

  कांग्रेस को सीबीआई भी नहीं बचा पाएगी-नरेंद्र मोदी
Tags: LOKSHABHA ELECTION 2014, Dhampur, Narendra Modi
Publised on : 06 April 2014  Time 21:10
  धामपुर, 06 अप्रैल। भाजपा के पीएम प्रत्याषी नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेसी अब खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को अपना नेता नहीं मानते। कांग्रेसियों में नरेंद्र मोदी की लहर से खौफ पैदा हो गया है। अब देष को सीबीआइ भी नहीं बचा पाएगी। राहुल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह देष को कुछ भी नया नहीं दिखा रहे हैं। अब देष को एक मजबूत सरकार की जरूरत है। इसलिए भाजपा के तीन सौ से ज्यादा सांसद जिताने की जरूरत है।

रविवार को धामपुर में केएम इंटर कॉलेज के मैदान में चुनावी सभा में भाजपा नेता नरेंद्र मोदी ने कहा कि सपा सरकार ने यूपी को बर्बाद कर दिया है। इसी तरह से कांग्रेस और बसपा भी देष के हित में नहीं है। कांग्रेस, सपा, बसपा को एक ही थैली का चटटा-बटटा बताते हुए कहा कि उत्तर प्रदेष में ये तीनों पार्टियां आपस में लड़ती हैं और दिल्ली में जाकर इकट्ठी हो जाती है। इस तिकड़ी को इस बार उखाड़ फेंकना है। देष का युवा जाग चुका है और अब परिवर्तन का समय आ गया है। देष को स्थिर और मजबूत सरकार के लिए भाजपा के 300 से ज्यादा सांसद जिताकर भेजने होंगे।

कांग्रेस पर निषाना साधते हुए मोदी ने कहा कि अभी तक के 60 सालों तक “ाासक चुना गया है, लेकिन अब आपको सेवक चुनना है। देष के हालात बदलने को दिल्ली की सरकार बदलनी पड़ेगी। यूपी का गन्ना किसान बर्बाद है। गुजरात में गन्ना बोते समय ही रेट तय हो जाते हैं, लेकिन यूपी में दो-दो साल तक भी भुगतान नहीं हो पाता। उन्होंने जनता से नगीना लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याषी डॉ. यषवंत सिंह समेत बिजनौर लोकसभा सीट से भारतेंद्र सिंह को भी जिताने की अपील की।
     
रोड शो में केजरीवाल पर फिर हमला, मारा थप्पड़ और घूंसा लक्ष्य सेआगे बढ़ती भाजपा और कांग्रेस में मचती भगदड़
कोबरा पोस्ट से देश में माहौल खऱाब होगाः भाजपा पंद्रह प्रतिशत मुस्लिम वोटों पर घमासान
VHP: कोबरा पोस्ट स्टिंग दुर्भावनाग्रस्तः चम्पतराय घोर सम्प्रदायवाद पर उतरी कांग्रेसः Narendra Modi

News source: UP Samachar Sewa

News & Article:  Comments on this upsamacharsewa@gmail.com  

 
 
 
                               
 
»
Home  
»
About Us  
»
Matermony  
»
Tour & Travels  
»
Contact Us  
 
»
News & Current Affairs  
»
Career  
»
Arts Gallery  
»
Books  
»
Feedback  
 
»
Sports  
»
Find Job  
»
Astrology  
»
Shopping  
»
News Letter  
© up-webnews | Best viewed in 1024*768 pixel resolution with IE 6.0 or above. | Disclaimer | Powered by : omni-NET